Avalanche:कुपवाड़ा में हिमस्खलन, सेना के तीन जवान लापता, राहत अभियान जारी 

देश
रवि वैश्य
Updated Dec 04, 2019 | 00:50 IST

Three Army jawans Missing in Avalanche:कुपवाड़ा के तंगधार क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के तीन जवान लापता हैं। अन्य जवानों को सुरक्षाबलों ने बचा लिया है।

Avalanche:कुपवाड़ा में हिमस्खलन, सेना के तीन जवान लापता, राहत अभियान जारी 
कुपवाड़ा के तंगधार क्षेत्र में बड़े हिमस्खलन की खबर सामने आई है (प्रतीकात्मक फोटो) 
मुख्य बातें
  • कुपवाड़ा के तंगधार क्षेत्र में बड़े हिमस्खलन की घटना सामने आई है
  • हादसे में सेना के तीन जवान के लापता होने की खबर है
  • लापता जवानों की खोज का अभियान भी चलाया जा रहा है

नई दिल्ली: कुपवाड़ा के तंगधार क्षेत्र में बड़े हिमस्खलन की खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि ये खासे बड़ा हिमस्खलन है। इस हादसे में सेना के तीन जवान के लापता होने की खबर है, वहीं कहा जा रहा है कि अन्य जवानों को सुरक्षाबलों की सहायता से बचा लिया है इसके साथ ही लापता जवानों की खोज का अभियान भी चलाया जा रहा है।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक किसी भी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं राहत-बचाव कार्य जारी है। बताते हैं कि दो  अलग-अलग जगहों पर हिमस्खलन की घटनाएं हुई हैं। ये कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में आए हैं।

बांदीपोरा के गुरेज़ सेक्टर वहीं  कुपवाड़ा के कर्नाह सेक्टर में हिमस्खलन की खबर है हालांकि इसकी पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है। लापता जवानों के खोजने के लिए बड़ा अभियान चलाया जा रहा है इस काम में  सेना के हेलीकॉप्टरों की भी मदद ली जा रही है। 

 

 

इससे पहले नबंवर महीने में भी सियाचिन ग्लेशियर में हुए हिमस्खलन में सेना के 4 जवानों की मौत हो गई थी। इनके अलावा 2 पोर्टर की भी मौत हो गई थी। 19,000 फीट की ऊंचाई पर सियाचिन ग्लेशियर के उत्तरी क्षेत्र में सक्रिय आठ कर्मी हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। अत्यधिक हाइपोथर्मिया के कारण 4 जवानों सहित 6 लोगों की मौत हो गई थी।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर