आज का इतिहास, 8 सितंबर:  सुरीली आवाज की मलिका आशा भोसले का जन्मदिन

देश
भाषा
Updated Sep 08, 2022 | 06:10 IST

Today History (aaj ka itihas) 8 September in Hindi: 1943 में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ बिना शर्त युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए। 1966 में लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने 'साक्षरता दिवस' मनाने की शुरुआत की, जानिए और देश दुनिया में और क्या क्या हुआ।

aaj ka itihas
आज का इतिहास, 8 सितंबर: जानिए देश दुनिया में क्या क्या हुआ 

नयी दिल्ली:  इतिहास में आठ सितंबर का दिन बहुत सुरीली और शोख गायिका आशा भोसले के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। हजारों गीतों को अपनी आवाज से अमर बना देने वाली आशा भोसले को भारतीय सिने जगत की सर्वकालिक महान गायिकाओं में गिना जाता है। आठ सितंबर 1933 को जन्मी आशा ने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा में भी बहुत से गीत गाए हैं।

देश-दुनिया के इतिहास में आठ सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1320 : गाजी मलिक को सुलतान का रूतबा हासिल हुआ।
1900 : टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती तूफान से 6,000 लोगों की मौत।
1926 : महान संगीतकार एवं गायक भूपेन हज़ारिका का जन्म।
1943 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ बिना शर्त युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1960 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन।
1962 : चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की।
1966 : लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने ‘साक्षरता दिवस’ मनाने की शुरुआत की।
1988 : जाने-माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने ‘माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट’ से लंदन से अहमदाबाद पहुंचे।
2002 : नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिसकर्मियों को मार डाला।
2008 : अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित करने की घोषणा की।
2019 : प्रख्यात न्यायविद्, कानून के ज्ञाता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन।
2020: हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड के मानद चेयरमैन आर. जे.साहनी का निधन।
2020: तेलुगु रंगमंच एवं फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का निधन।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर