पानी के अंदर शान से फहरता तिरंगा, इंडियन कोस्ट गार्ड की खास पेशकश, VIDEO

इस दफा आजादी के पर्व को खास अंदाज में मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव पर्व को यादगार बनाने के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। लोगों में देशभक्ति के जज्बे को बनाए रखने के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड ने खास पेशकश की।

Har Ghar Tricolor Program, Indian Coast Guard
पानी के अंदर शान से फहरता तिरंगा, कोस्ट गार्ड की खास पेशकश 

आईसीजी अधिकारी हर घर तिरंगा अभियान के हिस्से के रूप में, भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र में एक अंडरवाटर फ्लैग डेमो किया। पहल के पीछे विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। गहरे पानी में कुछ डाइवर तिरंगे को लेकर फहराए। कोस्ट गार्ड का कहना है कि इसका मकसद है कि आम जन के मन में तिरंगे के प्रति सम्मान के साथ देश के लिए कुछ कर गुजरने की चाहत को पैदा की जाए। 

(Video- ICG)

दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा था कि चार अगस्त को हजारों बच्चे एकत्र होकर दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मना रहा है। हर भारतवासी देशभक्ति में डूबा है। चार अगस्त को दिल्ली में हजारों बच्चे जुटेंगे और दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे। हम उस दिन संकल्प लेंगे कि भारत अब रुकेगा नहीं। 130 करोड़ भारतीय मिलकर इसे दुनिया का नंबर वन देश बनाएंगे।

आजादी के इन 75 सालों में कई देश हमसे आगे निकल गए। लेकिन हम क्यों पीछे रह गए। हम किसी से कम तो नहीं हैं। ईश्वर ने हमें नदियां, समुद्र, पहाड़, खनिज, जूड़ी-बूटियां सब कुछ दिया है। भारत के लोग दुनिया में सबसे मेहनती और बुद्धिमान हैं फिर भी हम पीछे क्यों रह गए? अगर इन राजनीतिक दलों एवं पार्टियों पर देश को छोड़ दिया गया तो आगे 75 साल भी हम आगे नहीं बढ़ पाएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर