नेपाल और श्रीलंका में सरकार बनाएगी बीजेपी! बिप्लब देब ने किया अमित शाह की योजना का खुलासा

देश
किशोर जोशी
Updated Feb 15, 2021 | 08:25 IST

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने एक ऐसा विवादित दावा किया है जिसके बाद हंगामा मचना तय है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी की प्लनानिंग नेपाल तथा श्रीलंका में विस्तार करने की है।

Tripura CM Biplab Deb says BJP will form govts in Nepal, Sri Lanka
नेपाल और श्रीलंका में सरकार बनाएगी बीजेपी: बिप्लब देब 
मुख्य बातें
  • त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब का अजीबोगरीब दावा
  • बिप्लब बोले- बीजेपी की योजना श्रीलंका और नेपाल में सरकार बनाने की
  • देब ने दिया अमित शाह के बयान का हवाला, विपक्ष ने की जांच की मांग

अगरतला: अपने बयानों की वजह से पहले भी सुर्खियों में आ चुके त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को एक ऐसा बयान दिया है जो हैरान करने वाला है। बिप्लब ने यह कहकर एक नए विवाद को जन्म दिया कि बीजेपी का प्लान नेपाल और श्रीलंका में अपना विस्तार करने है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, बिप्लब देब ने कहा, 'अमित शाह जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तो उन्होंने यहाँ राज्य अतिथिगृह में कई सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान हमें बताया था कि पार्टी अपना विस्तार करने की योजना बना रही है और पार्टी का प्लान नेपाल तथा श्रीलंका में अपना शासन स्थापित करना था।'

बिप्लब देब ने दिया बातचीत का हवाला

बिप्लब देव ने दावा किया, 'राज्य अतिथिगृह में एक करीबी बातचीत के दौरान, अजय जम्वाल (भाजपा के पूर्वोत्तर क्षेत्र के सचिव) ने कहा कि भाजपा ने कई राज्यों में अपनी सरकार बनाई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, अमित शाह ने हमें बताया कि अब श्रीलंका और नेपाल बाकी हैं। हमें श्रीलंका, नेपाल में पार्टी का विस्तार करना है और जीत हासिल कर सरकार बनानी हैं।'

विपक्ष की मांग

अगले वित्तीय वर्ष के बजट की सराहना करते हुए उन्होंने कहा: 'यह एक आत्मनिर्भर दक्षिण एशिया 'बनाने की दिशा में एक कदम है।' उन्होंने कहा कि भारत की नीतियां और कार्य बांग्लादेश, भूटान और नेपाल को आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम हैं। वहीं विपक्षी सीपीएम और कांग्रेस ने नेपाल और श्रीलंका जैसे संप्रभु देशों के खिलाफ बिप्लब देब द्वारा की गई टिप्पणी को 'सबसे अलोकतांत्रिक' करार दिया है और उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। दोनों दलों ने अमित शाह द्वारा देशों में सत्ता पर कब्जा करने की योजना के दावे की जांच करने की भी मांग की है।


पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री अक्सर राजनीति को लेकर अपनी विवादास्पद टिप्पणी करते रहे हैं। बिप्लब देब ने काफी समय पहले दावा किया था कि सबसे पहले महाभारत काल में इंटरनेट और सैटेलाइट थी। इससे पहले उन्होंने 27 अप्रैल, 2020 को कहा कि, डायना हेडन इंडियन ब्यूटी नहीं हैं। डायना हेडन की जीत फिक्स थी। अपने विवादित बयानों की वजह से पहले ही सुर्खियां बटोर चुके हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर