10 वीं फेल लंबू अक्सर क्लास करता था बंक, जानिए कौन है उन्नाव केस का आरोपी जिसने ऐसे रची थी साजिश

देश
किशोर जोशी
Updated Feb 21, 2021 | 08:47 IST

उन्नाव में दो दलित लड़कियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पड़ोस के गांव के निवासी एक युवक और उसके एक साथी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी विनय को लेकर कई खुलासे हुए हैं।

Unnao case Prime accused Vinay alias Lambu often bunked classes and dropped out of school
Unnao Case:10 वीं फेल है आरोपी लंबू, अक्सर क्लास करता था बंक 
मुख्य बातें
  • उन्नाव में दलित लड़कियों की हत्या का मुख्य आरोपी है विनय
  • विनय 10वीं फेल है, जो स्कूल टाइम पर अक्सर क्लास करता था बंक
  • वारदात के दिन भी विनय आराम से घर आया और खाना खाकर सो गया था

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में इसी सप्ताह के शुरू में तीन नाबालिग दलित लड़कियों पर हुए क्रूर हमले ने पूरे देश में स्तब्ध कर दिया था। इनमें से दो की मौत हो गई है जबकि तीसरे का कानपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो लड़कियों की मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी, 22 वर्षीय विनय, तीन लड़कियों के गाँव से सटे गाँव पाठकपुर का निवासी है।

एकतरफा प्यार

शुक्रवार को पुलिस ने जो खुलासा किया था उसके मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान विनय की तीन लड़कियों के साथ विनय की दोस्ती हो गई। तीनों खेतों में उससे मिलते थे और एक-दूसरे के साथ भोजन करते थे। तीनों की विनय से ठीक-ठाक बातचीत होने लगी थी। पुलिस का कहना है कि विनय का खेत खेत लड़कियों के परिवार के स्वामित्व वाले खेत से सटा है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हत्याओं के पीछे का कारण विनय का कानपुर के अस्पताल में अपनी जिदंगी से संघर्ष कर रही लड़की के लिए एकतरफा आकर्षण था।

कौन है विनय?
22 साल का विनय उर्फ ​​लम्बू, पाठकपुर गांव से ताल्लुक रखता है जो उस घटनास्थल से 2 किमी दूर है, जहां उसने दो लड़कियों को मार दिया था।  विनय के परिवार में आठ सदस्य हैं, जिनमें चार बहनें, दो भाई और उनके माता-पिता शामिल हैं। स्कूल की पढ़ाई बीच में ही छोड़ने वाले, विनय ने उन्नाव के आदर्श इंटर कॉलेज में पढ़ाई की। उनके स्कूल के प्रिंसिपल, प्रवेश कुमार के अनुसार, विनय कक्षा 10 में फेल हो गया था जिसके बाद 2014 में उसने स्कूल छोड़ दिया। तीनों पीड़ित भी एक ही स्कूल में पढ़ते थे।

अक्सर चाय की दुकानों पर समय व्यतीत करता था विनय

इंडिया टुडे के मुताबिक, स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया 'विनय की पढ़ाई में कभी दिलचस्पी नहीं थी और वह अक्सर क्लास बंक करता था। वह क्लास अटेंड करने की तुलना में अपने दोस्तों के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करता था। जब वो स्कूल में थे तो मैंने विनय और पीड़ितों के बीच कोई दोस्ती नहीं देखी थी।' स्कूल छोड़ने के बाद विनय खेत में काम करने लगा था और अक्सर पीड़ित लड़कियों के खेतों से सटे बबुरहा गाँव में दिन के समय अपने खेत में काम करता था। वह अपनी शाम अपने दोस्तों के साथ गाँव में बिताता था। विनय के परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह और उसके दोस्त अक्सर आस-पास के गाँवों में घूमते थे और चाय की दुकानों पर समय बिताते थे।

वारदात के बाद भी चैन से रह रहा था

इस घटना बाद भी विनय घर पर चैन से बैठा था। उसके परिवार के सदस्यों ने कहा कि उसका व्यवहार सामान्य था और उसने खाना खाया फिर सो गया। परिवार को हत्याओं के बारे में उस समय पता चला जब उसी रात 10.30 बजे पुलिस ने उनके दरवाजे पर दस्तक दी थी। विनय ने कथित तौर पर लड़कियों में से एक के सामने अपने प्यार का इजहार किया था लेकिन उसने प्यार का प्रस्ताव ठुकरा दिया था जिसके बाद विनय ने हत्या की इतनी बड़ी साजिश रची।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर