UP: रामपुर में अवैध निर्माण तोड़ने गए बुलडोजर पर पथराव, लोगों ने अफसर से की मारपीट

यूपी में इन दिनों अवैध निर्माण कार्यों पर प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है। इस बीच बुलडोजर के साथ रामपुर में अवैध निर्माण तोड़ने गई टीम पर लोगों ने पथराव किया है।

UP: Stone pelted on bulldozers who went to break illegal construction in Rampur, people beat up the officer
UP: रामपुर में अवैध निर्माण तोड़ने गए बुलडोजर पर पथराव, लोगों ने अफसर से की मारपीट 
मुख्य बातें
  • रामपुर में बुलडोजर के साथ अवैध निर्माण तोड़ने गई टीम पर पथराव
  • पथराव की घटना में अफसर भी हुआ चोटिल
  • राज्य के कई हिस्सों में प्रशासन लगातार तोड़ रहा है अवैध निर्माण

रामपुर: उत्तर प्रदेश में इन दिनों अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर के माध्यम से एक्शन जारी है। अवैध निर्माण पर लगातार प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है। रामपुर में गुरुवार को जैसे ही अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाना शुरू किया तो लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया और कुछ ही देर बाद बुलडोजर पर पथराव शुरू हो गया।  खबर के मुताबिक इस दौरान लोगों ने अवैध निर्माण हटाने गए अफसर के साथ भी मारपीट की। 

प्रशासन की टीम विवादित दीवार गिराने गई थी जिससे गांव वाले नाराज थे। अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज कर 5 गांव वालों को गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीणों ने तहसील के अमीन के साथ मारपीट भी की थी। प्रशासन की टीम सिविल कोर्ट के आदेश पर विवादित दीवार तुड़वाने गई थी। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला भोट के बाँसनगली गाँव का है।

प्रशासन अवैध निर्माण पर ले रहा है एक्शन

आपको बता दें कि रामपुर के शाहबाद में प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ गुरुवार को भी को नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान तालाब एवं बंजर भूमि पर बने आधा दर्जन से अधिक पक्के निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई से लोगों में खौफ है।   रामपुर में ही एक शख्स ने खुद ही एसडीएम से अपने अवैध रूप से निर्मित घर को ढहाए जाने की गुहार लगाई है। शख्स का कहना है कि उसके घर का कुछ हिस्सा एक सूखे तालाब और कब्रिस्तान की जमीन पर बना है जो कि सरकारी जमीन है, लिहाजा इसे गिरा दिया जाए।

Bareilly: भोजीपुरा के सपा विधायक के अवैध पेट्रोल पंप चला बुलडोजर, योगी आदित्यनाथ पर की थी भद्दी टिप्पणी

सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर

इससे पहले गुरुवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोपी बरेली की भोजीपुरा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक और पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम के कथित तौर पर अवैध रूप से निर्मित पेट्रोल पंप को जिला प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। सपा विधायक इस्लाम के बरेली-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर परसाखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। यह पेट्रोल पंप बिना नक्शा पास कराये बनाया गया था। इसके लिए पहले ही नोटिस जारी किया गया था, मगर कोई जवाब नहीं मिला। पेट्रोल पंप के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र भी नहीं लिया गया है।

यूपी में अपराधियों के खिलाफ नहीं थमेंगे बुलडोजर के पहिए, योगी आदित्यनाथ सरकार के तेवर कड़े

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर