Wasim Rizvi:जितेंद्र नारायण त्यागी बने वसीम रिजवी को जान से मारने की धमकी, इस्लाम छोड़कर बने हैं हिंदू [VIDEO] 

देश
रवि वैश्य
Updated Dec 07, 2021 | 16:06 IST

   वसीम रिजवी को जान से मारने की धमकी मिली है गौर हो कि वसीम कल ही इस्लाम छोड़कर बने हैं हिंदू बने हैं और उनका नया नाम जितेंद्र नारायण त्यागी है।

जितेंद्र नारायण त्यागी बने वसीम रिजवी को धमकी
जितेंद्र नारायण त्यागी बने वसीम रिजवी को धमकी 

Wasim Rizvi Now Jitendra Narayan Tyagi Get Threat: वसीम रिजवी ने इस्लाम धर्म त्यागकर हिंदू धर्म अपना लिया है। गाजियाबाद के डासना मंदिर में महंत नरसिंहानंद ने रिजवी को हिंदू धर्म ग्रहण करवाया। रिजवी अब जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के नाम से जाने जाएंगे उन्हें आज जान से मारने की धमकी मिली है गौर हो कि वसीम कल ही इस्लाम छोड़कर बने हैं हिंदू बने हैं और उनका नया नाम जितेंद्र नारायण त्यागी है।

बताया जा रहा है कि उन्हें ये धमकी हैदराबाद के एक कांग्रेस नेता जिनका नाम रशीद खान बताया जा रहा है उसने दी है इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें रशीद खान ये कहते दिख रहे हैं कि 'जब तक वसीम रिजवी का कटा हुआ सिर नहीं देख लेंगे हम चैन से बैठने वाले नहीं है..' 

गौर हो कि शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी (Waseem Rizvi) धार्मिक अनुष्ठान के साथहिंदू बने हैं। वसीम रिजवी से अब जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी हो गए हैं। धर्म बदलने के बाद उन्होंने मुस्लिम संगठनों पर निशाना साधा और कहा कि  मुसलमान केवल हिंदुत्व के खिलाफ और हिंदुओं को हराने के लिए वोट करता है।

वसीम रिजवी बोले-...इसलिए स्वीकारा इस्लाम

मीडिया से बात करते हुए जितेंद्र नारायण उर्फ वसीम रिजवी ने कहा, 'धर्म परिवर्तन की यहां पर कोई बात नही है। जब मुझे इस्लाम से निकाल ही दिया गया तो फिर ये मेरी मर्जी है कि मैं कौन सा धर्म स्वीकार करूं। सनातन धर्म दुनिया का सबसे पहला धर्म है, जितनी अच्छाईयां हिंदू धर्म में पाई जाती हैं उतना दुनिया के किसी और धर्म में नहीं पाई जाती हैं। इस्लाम को हम धर्म समझते ही नहीं है। इस्लाम के बारे में, मोहम्मद के चरित्र के बारे में इतना पढ़ लेने के बाद और उनके आतंकी चेहरे को पढ़ने के बाद हम यह समझते हैं कि इस्लाम कोई धर्म नहीं है।'

मुस्लिम संगठनों द्वारा खुद पर जारी किए फतवों का जिक्र करते हुए रिजवी ने कहा 'तो जब हमको निकाल दिया गया और हर जुमे की नमाज के बाद हमारा और महंत नरसिंहानंद गिरी जी के खिलाफ सर काटने के फतवे दिए जाते हैं और इनाम बढ़ाया जाता है। तो ऐसी परिस्थितयों में हमको मुस्लिम कहे, हमको खुद शर्म आ रही है।'

यति नरसिंहानंद  ने लोगों से रिजवी का साथ देने की अपील की

रिजवी का धर्म परिवर्तन करने वाले यति नरसिंहानंद गिरि ने बताया कि 15 दिन पहले उनके पास वसीम रिजवी का फोन आया तो वह हैरान रह गए क्योंकि उन्हे्ं कोई मुस्लिम फोन नहीं करता है। यति ने कहा कि इसके बाद रिजवी ने अपनी पुस्तक का विमोचन करवाया और उनसे बात करके अच्छा लगा।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर