Weather Today, 24 June: दिल्ली और आस-पास के इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, बिहार और इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना

Weather Forecast Today, 24 June 2022 (आज का मौसम): भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की कि अगले 4 दिनों के दौरान देश में पश्चिमी तट पर तीव्र वर्षा की गतिविधि जारी रहेगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

Weather Forecast Today, 24 June 2022: Weather will remain dry in Delhi and adjoining areas, light rain likely in Bihar and these states
जानिए कहां कैसा रहेगा आज का मौसम 

Weather Forecast Today, 24 June 2022: मौसम विभाग ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों पर बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और उत्तरी ओडिशा के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। झारखंड और ओडिशा पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक फैली हुई है। एक और ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात तट से केरल तट तक फैली हुई है।

स्काई मेट वेदर डॉट कॉम के मुताबकि अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण और पूर्वी गुजरात, दक्षिण पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिमी हिमालय के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, राजस्थान और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों सहित उत्तर पश्चिमी भारत का मौसम कम से कम अगले 2 से 3 दिनों तक शुष्क रहेगा। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र के कुछ भाग में, दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा के एक या दो स्थान में हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, आंतरिक ओडिशा, केरल, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, तेलंगाना और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में और मणिपुर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, केरल, लक्षद्वीप, रायलसीमा, आंतरिक महाराष्ट्र, झारखंड, असम, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश देखी गई। उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएँ शुरू हो गई हैं जिससे तापमान में वृद्धि हुई है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर