चीन 4 गुना तो अमेरिका 11 गुना भारत से ज्यादा कर रहा है सैन्य खर्च, ये हैं टॉप-5 देश

World military expenditure: साल 2021 में दुनिया में सैन्य खर्च 2.1 लाख करोड़ डॉलर पहुंच गया है। जो अब तक का सबसे ज्यादा खर्च है।

World Military Expenditure
दुनिया में सैन्य खर्च बढ़ा  |  तस्वीर साभार: PTI
मुख्य बातें
  • अमेरिका भारत से 11 गुना ज्यादा खर्च करता है।
  • सैन्य खर्च में मामले में अमेरिका दुनिया में पहले नंबर पर है। जबकि चीन दूसरे नंबर पर है।
  • भारत का सैन्य खर्च दुनिया में तीसरे नंबर पर है।

World military expenditure: दुनिया में सैन्य खर्च (Military expenditure)अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI)की रिपोर्ट के अनुसार साल 2021 में दुनिया में मिलिट्री खर्च 2.1 लाख करोड़ डॉलर पहुंच गया है। जो कि साल 2020 की तुला में 0.7 फीसदी ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार सैन्य पर सबसे ज्यादा अमेरिका, चीन और भारत खर्च करते हैं।

जानें भारत कितना करता है खर्च

रिपोर्ट के अनुसार जिन 5 देशों ने सैन्य पर सबसे ज्यादा खर्च किया है। उसमें अमेरिका, चीन, भारत, ब्रिटेन और रूस सबसे आगे हैं। इस दौरान अमेरिका ने 801 अरब डॉलर खर्च किए। अमेरिका के बाद चीन दुनिया में 293 अरब डॉलर रूपये खर्च कर रहा है। जो कि साल 2020 की तुलना में 4.7 फीसदी ज्यादा है।

वहीं भारत का सैन्य खर्च दुनिया में तीसरे नंबर पर है। वह 76.6 अरब डॉलर खर्च कर रहा है। उसका खर्च साल 2020 की तुलना में 0.9 फीसदी बढ़ा है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2012 से अब तक भारत का सैन्य जट 33 प्रतिशत बढ़ चुका है। और अब भारत में घरेलू हथियारों को बढ़ावा देने पर खासा जोर दिया जा रहा है। साल 2021 में कुल बजट का 64 प्रतिशत घरेलू उद्योगों द्वारा बनाए गए हथियार खरीदने पर खर्चे गए।

इसके बाद यूनाइटेड किंगडम 68.4 अरब डॉलर खर्च कर रहा है। जो कि 2020 की तुलना में 3 फीसदी ज्यादा है। जबकि रूस ने अपना सैन्य खर्च 2.9 फीसदी बढ़ा दिया है. उसने 65.9 अरब डॉलर खर्च किए है। रूस के सैन्य खर्च में लगातार तीसरे साल बढ़ोतरी हुई है। 

भारत ने अब ड्रैगन को उसी की भाषा में दिया जवाब, चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा किए निलंबित

चीन 4 गुना ज्यादा करता है खर्च

भले ही भारत दुनिया में सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाले देशों में तीसरे नंबर पर है। लेकिन अमेरिका और चीन से तुलना की जाय तो भारत का रक्षा खर्च कहीं नहीं ठहरता है। अमेरिका जहां 801 अरब डॉलर खर्च करता है। वहीं भारत 76.6 अरब डॉलर खर्च करता है। यानी अमेरिका भारत से 11 गुना ज्यादा खर्च करता है। इसी तरह 293 अरब ड़ॉलर भारत से करीब 4 गुना ज्यादा खर्च करता है।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर