Yogi adityanath Family: पिता फॉरेस्‍ट रेंजर थे तो मां हैं गृहिणी, मिलिए योगी आदित्‍यनाथ के पूरे परिवार से

देश
कुलदीप राघव
Updated Apr 20, 2020 | 13:18 IST

Yogi adityanath Family: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पिता आनंद स‍िंह बिष्‍ट का न‍िधन हो गया है। आइये जानते हैं उनके पूरे परिवार के बारे में-

UP CM Yogi Adityanath Family
UP CM Yogi Adityanath Family 

Yogi adityanath Family: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पिता आनंद स‍िंह बिष्‍ट का न‍िधन हो गया है। 89 साल की उम्र में दिल्‍ली के एम्‍स में उन्‍होंने आखिरी सांस ली। सूबे के मुखिया योगी आदित्‍यनाथ को यह समाचार तब मिला, जब वह कोविड 19 के संदर्भ में टीम 11 संग समीक्षा बैठक कर रहे थे। बता दें कि उनके पिता आनंद सिंह बिष्‍ट फॉरेस्‍ट रेंजर थे, साथ ही किसानी करते थे। बेटे के पांच बार सांसद और यूपी के सीएम बनने के बाद भी वह साधारण सा जीवन जीते थे। 

बता दें कि 5 जून 1972 को उत्तराखण्ड (तत्कालीन उत्तर प्रदेश) के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव के एक गढ़वाली क्षत्रिय परिवार में योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ। इनके पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट है जो एक फॉरेस्ट रेंजर थे और इनकी मां का नाम सावित्री देवी है।उनका पूरा परिवार बेहद ही सरल है। आइये एक नजर डालते हैं उनके पूरे परिवार पर।

आनंद सिंह बिष्ट (पिता)- फॉरेस्ट रेंजर

सावित्री देवी (मां)- गृहिणी
सीएम योगी आदित्‍यनाथ के तीन भाई मानेंद्र सिंह, शैलेंद्र मोहन और महेंद्र सिंह हैं,  जबकि तीन बहनें पुष्पा देवी, कौशल्या और शशि देवी।



योगी आदित्यनाथ
22 साल की उम्र में अजय सिंह यानी सीएम योगी आदित्यनाथ ने संन्यास ले लिया। 1994 में नाथपंथ के सिद्धमठ गोरक्षनाथ मंदिर गोरखपुर में महंत अवैद्यनाथ ने उत्तराधिकारी के तौर पर दीक्षाभिषेक किया।5 जून 1972 को योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ था। लेकिन नाथ संप्रदाय में दीक्षित होने के बाद अजय सिंह से योगी आदित्यनाथ हो गया।

मानेंद्र सिंह (भाई)
​मानेंद्र सिंह (पत्नी नाम-आशा देवी) को एक बेटी और एक बेटी है।  पेशे से वो किसान हैं।

शैलेंद्र मोहन (भाई)
शैलेंद्र मोहन(पत्नी रश्मि देवी) इन्हें एक बेटा और 2 बेटी हैं। यह भारतीय फौज में देश की सेवा कर रहे हैं। 

महेंद्र सिंह (भाई)
महेंद्र सिंह(पत्नी- लक्ष्मी देवी) इन्हें एक बेटा है। पत्रकारिता के जरिए वो सामाजिक सरकारों को देश और दुनिया के सामने रखते हैं। 

सीएम योगी आदित्यनाथ के चार मामा हैं
डॉ हरि सिंह, कीर्ति सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, चंद्र मोहन नेगी

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर