LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

हिंदी समाचार, 05 February : न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया की करारी हार

हिंदी समाचार, 05 February 2020, Breaking News in Hindi: दिल्ली चुनाव का प्रचार अंतिम दौर में है। हर पार्टी जोर-शोर से प्रचार में लगी हुई है और अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। वहीं आज न्यूजीलैंड और भारत के बीच सीरीज का पहला वनडे खेला गया जिसमें टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा। यहां हम आपको दिनभर हर क्षेत्र की बड़ी और प्रमुख खबरें बताएंगे:

Breaking News
आज के ताजा समाचार

दिल्ली चुनाव का प्रचार अंतिम दौर में है। हर पार्टी जोर-शोर से प्रचार में लगी हुई है और अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। वहीं आज न्यूजीलैंड और भारत के बीच सीरीज का पहला वनडे खेला गया जिसमें टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा। यहां हम आपको दिनभर हर क्षेत्र की बड़ी और प्रमुख खबरें बताएंगे:

Feb 05, 2020  |  06:36 PM (IST)
कपिल गुर्जर ने पूछताछ में किए कई खुलासे, AAP का सदस्य होने की बात स्वीकार की- स्पेशल कमिश्नर

विशेष आयुक्त (खुफिया) प्रवीर रंजन ने बुधवार को बताया कि पूछताछ के दौरान शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर ने स्वीकार किया है कि वह और उसके पिता आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। 
 

Feb 05, 2020  |  03:48 PM (IST)
NZvsIND: पहले वनडे में टीम इंडिया की करारी हार

NZvsIND: पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया। 348 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 48.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रॉस टेलर 109 रन बनाकर नाबाद रहे।
 

Feb 05, 2020  |  02:52 PM (IST)
निर्भया मामला: हाई कोर्ट ने कहा- चारों दोषियों को एक साथ फांसी दी जानी चाहिए, अलग-अलग नहीं

निर्भया मामला की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि सभी चारों दोषियों को एक साथ फांसी दी जानी चाहिए, अलग-अलग नहीं।

Feb 05, 2020  |  02:47 PM (IST)
2020 में मारे गए 20 आतंकवादी

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया, 'इस साल अब तक लगभग 20 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।'

Feb 05, 2020  |  02:10 PM (IST)
डिफेंस एक्सपो 2020 के उद्घाटन समारोह में PM मोदी

लखनऊ: डिफेंस एक्सपो 2020 के उद्घाटन समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। 

Feb 05, 2020  |  01:06 PM (IST)
श्रीनगर: आतंकी हमले में CRPF जवान शहीद

आतंकवादियों ने श्रीनगर के परिम पोरा में चेक-पोस्ट पर हमला किया है। एक सीपीआरएफ  जवान की जान चली गई है। दो आतंकवादियों को निष्प्रभावी कर दिया गया है। 2 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। एक घायल आतंकवादी को सुरक्षा बलों ने पकड़ा है। हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

Feb 05, 2020  |  12:25 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के लावापोरा इलाके में फायरिंग

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के लावापोरा इलाके में फायरिंग सुनी गई

Feb 05, 2020  |  12:25 PM (IST)
देश में बढ़ रही रिवेंज पोर्नोग्राफी: रविशंकर प्रसाद

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में कहा, 'पोर्नोग्राफी, विशेष रूप से बाल पोर्नोग्राफी एक गंभीर संकट है। देश में रिवेंज पोर्नोग्राफी बढ़ रही है। हम बहुत सारे उपाय कर रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारें और राज्य पुलिस मिलकर काम कर रहे हैं।'

Feb 05, 2020  |  12:04 PM (IST)
NZvsIND: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 348 रनों का लक्ष्य
Feb 05, 2020  |  12:03 PM (IST)
अपने अधिकारों के लिए केंद्र से लड़ने के लिए तैयार: झारखंड CM

धनबाद में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, 'यदि हमारे राज्य की वजह से पूरा देश समृद्ध हो रहा है, तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इसका लाभ पहले राज्य तक पहुंचे। हम अपने अधिकारों के लिए केंद्र से लड़ने के लिए तैयार हैं।'

Feb 05, 2020  |  11:15 AM (IST)
भव्य राम मंदिर के निर्माण का फैसला लेना ट्रस्ट: PM मोदी

पीएम मोदी ने लोकसभा में ट्रस्ट के गठन का प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ट्रस्ट के गठन का फैसला लिया गया। सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन दी जाएगी। ये ट्रस्ट भव्य मंदिर के निर्माण का फैसला लेगा। 67 एकड़ जमीन ट्रस्ट को दी जाएगी। रामलाल विराजमान की जमीन भी ट्रस्ट को मिलेगी।'

Feb 05, 2020  |  11:10 AM (IST)
राम जन्मभूमि के लिए ट्रस्ट के गठन का फैसला, PM मोदी ने किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि हमने अयोध्या में राम मंदिर के विकास के लिए एक योजना तैयार की है। एक ट्रस्ट बनाया गया है, इसे 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' कहा जाएगा।

Feb 05, 2020  |  10:31 AM (IST)
कपिल गुर्जर के पिता ने बताई सच्चाई

1 फरवरी को शाहीन बाग में गोलीबारी करने वाले शख्स कपिल गुर्जर के पिता गजे सिंह ने कहा कि न तो मेरा और न ही मेरे परिवार के किसी सदस्य का AAP से कोई लेना देना है। मैं 2012 तक बसपा में था। मैंने 2012 में राजनीति छोड़ दी। क्राइम ब्रांच को कपिल के फोन से वो तस्वीरें मिलीं हैं, जहां कपिल को AAP नेताओं के साथ देखा जा सकता है। 

Feb 05, 2020  |  10:18 AM (IST)
शाहीन बाग फायरिंग: जावड़ेकर ने AAP को घेरा

शाहीन बाग में गोली चलाने वाले युवक की AAP नेताओं के साथ तस्वीर सामने आने पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'मुद्दा साफ है आज AAP बेनकाब हुई है। जिसने पिछले साल AAP ज्वॉइन की था उसने शाहीन बाग में इसलिए गोली चलाई क्योंकि ये उनकी साजिश थी ताकि यहां तनाव बढ़े।'

Feb 05, 2020  |  10:16 AM (IST)
मुंबई के दो प्रमुख वकील गिरफ्तार

जेएनयू में हिंसा के विरोध में पिछले महीने गेटवे ऑफ इंडिया पर गैरकानूनी सभा के लिए मुंबई के दो प्रमुख वकील गिरफ्तार: पुलिस

Feb 05, 2020  |  09:38 AM (IST)
कोरोना वायरस से बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे: ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि मेरा प्रशासन हमारे नागरिकों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। हम चीन सरकार के साथ समन्वय कर रहे हैं और चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप पर एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 

 

Feb 05, 2020  |  10:09 AM (IST)
कल लोकसभा में बोलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में जवाब देंगे

Feb 05, 2020  |  08:26 AM (IST)
NZvsIND: भारत के 2 विकेट गिरे

डेब्यू कर रहे भारत के दोनों ओपनर मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ आउट हो गए हैं। मयंक 32 और पृथ्वी 20 रन बनाकर आउट हुए।

Feb 05, 2020  |  09:41 AM (IST)
दिल्ली में BJP-कांग्रेस के दिग्गज करेंगे प्रचार

गृह मंत्री अमित शाह कोंडली, त्रिलोकपुरी, कृष्णानगर और गांधी नगर में जनसभा करेंगे, जबकि राहुल गांधी कोंडली और प्रियंका गांधी हौज खास में रैली करेंगे।

Feb 05, 2020  |  08:11 AM (IST)
NZvsIND: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी कर रहा भारत

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत पहले बल्लेबाजी कर रहा है। मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ दोनों आज डेब्यू कर रहे हैं।