LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

Kolhapur North By-Election Results 2022: कांग्रेस की जयश्री जाधव ने बीजेपी के सत्यजीत कदम को 18 हजार से ज्यादा वोटों से हराया

Maharashtra Kolhapur North By Election Result 2022 Live, Maharashtra Kolhapur North Bypoll Results 2022 : महाराष्ट्र के कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर गत मंगलवार को उपचुनाव हुआ। 12 अप्रैल को हुए उपचुनाव में इस सीट पर करीब 60 प्रतिशत मतदान हुआ। यह सीट कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के निधन से खाली हुई थी। गत दिसंबर में जाधव की कोविड की वजह से मौत हुई। उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस ने दिवंगत विधायक की पत्नी जयश्री जाधव को उम्मीदवार बनाया था, जिन्हें जीत हासिल हुई।

Maharashtra Kolhapur North By-Election Results 2022
कोल्हापुर नॉर्थ उपचुनाव नतीजे 2022

Maharashtra Kolhapur North By Election Result 2022 Live, Maharashtra Kolhapur North Bypoll Results 2022: कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर मुख्य मुकाबला राज्य में महाविकास अघाड़ी नीत सरकार के घटक दल कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच था, इस सीट के चुनाव नतीजे पर सभी की नजरें थीं। जिला प्रशासन के अनुसार, 2.90 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके लिए 357 मतदान केंद्र बनाए गए थे, 2019 के विस चुनाव इस सीट पर 51.97 प्रतिशत वोट पड़े थे, इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार जाधव ने शिव सेना के राजेश विनायक को 15199 वोटों के अंतर से हराया था। इस संसदीय क्षेत्र से शिवसेना के संजय सदाशिवराव मांडिक सांसद हैं। उन्होंने राष्‍ट्रवादी कंग्रेस पार्टी के धनंजय भीमराव महाड‍िक को हराया था।

Apr 16, 2022  |  07:19 PM (IST)
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने जो फैसला दिया है उसे हम मान्य करते हैं

इस सीट पर बीते 12 अप्रैल को मतदान हुआ था,  कांग्रेस के विधायक चंद्रकांत जाधव की मौत के बाद यह उपचुनाव हुआ है इस सीट पर कांग्रेस और शिवसेना का वर्चस्व है वहीं महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि जनता ने जो फैसला दिया है उसे हम मान्य करते हैं। पाटिल ने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ अकेली बीजेपी थी और दूसरी तरफ तीन दलों वाली महाविकास अघाड़ी की उम्मीदवार जयश्री जाधव थीं।
 

Apr 16, 2022  |  04:29 PM (IST)
कोल्हापुर उपचुनाव में कांग्रेस की जयश्री जाधव 18 हजार 800 वोटों से विजयी

महाराष्ट्र के कोल्हापुर उपचुनाव की सीधी टक्कर कांग्रेस की जयश्री जाधव और बीजेपी के सत्यजीत कदम  के बीच में थी। मतगणना की शुरुआत से लेकर आखिर तक जयश्री जाधव ने अच्छी खासी बढ़त बनाई हुई थी। इस चुनाव में जयश्री जाधव को 96226 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी प्रत्याशी को 77426 वोट हासिल हुए हैं।
 

Apr 16, 2022  |  03:10 PM (IST)
कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर कांग्रेस की जीत पक्की

कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर 24वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जाधव जयश्री चंद्रकांत को 91962 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी सत्यजीत कदम को 73174 वोट मिले हैं। इस सीट पर कांग्रेस की जीत पक्की हो गई है। 

Apr 16, 2022  |  02:41 PM (IST)
कांग्रेस विधायक के निधन की वजह से खाली हुई थी सीट

कोल्हापुर उत्तर सीट दिसंबर 2021 में कोरोना वायरस संक्रमण से कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के निधन के कारण खाली हो गई थी। इस सीट पर उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान हुआ था और 61.19 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

Apr 16, 2022  |  02:17 PM (IST)
कांग्रेस की जीत पक्की

कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर 19वें राउंड की मतगणना हो चुकी है। इस राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी जाधव को 3159 और भाजपा प्रत्याशी कदम को 2974 वोट मिले हैं। इस सीट पर 26वें राउंड तक मतों की गिनती होगी। 

Apr 16, 2022  |  01:54 PM (IST)
कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर कांग्रेस का दबदबा

कोल्हापुर नॉर्थ सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जाधव जयश्री चंद्रकांत ने निर्णायक बढ़त बना ली है। 19वें राउंड की काउंटिंग तक जाधव को 71841 वोट और भाजपा प्रत्याशी कदम को 57851 वोट मिले हैं। 

Apr 16, 2022  |  01:35 PM (IST)
कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर BJP पीछे

कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर 18वें दौर की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस चरण में कांग्रेस उम्मीदवार जाधव जयश्री चंद्रकांत को 3948 वोट और भाजपा उम्मीदवार सत्यजीत कदम को 3189 वोट मिले हैं। जबकि नेशनलिस्ट सोशलिस्ट पार्टी-यूनाइटेड के प्रत्याशी को 15 वोट हासिल हुए हैं। 

Apr 16, 2022  |  01:13 PM (IST)
कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर 17वें दौर की काउंटिंग पूरी

महाराष्ट्र की कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर 17वें दौर की काउंटिंग का काम पूरा हो गया है। इस चक्र में कांग्रेस उम्मीदवार जाधव को 2795 और भाजपा उम्मीदवार सत्यजीत को 3488 वोट मिले हैं। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी पहले दौर की काउंटिंग से ही बढ़त बनाए हुए हैं।  

Apr 16, 2022  |  12:59 PM (IST)
15वें दौर में जाधव को 3788 वोट मिले

कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर 15वें दौर का काउंटिंग पूरी हो गई है। इस चक्र में कांग्रेस उम्मीदवार जाधव जयश्री को 3788 वोट मिले। अब तक जाधव को 58301 वोट मिल चुके हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार सत्यजीत कदम को को इस चरण में 2056 वोट मिले हैं। कदम को अब तक 44253 वोट मिले हैं। 

Apr 16, 2022  |  12:39 PM (IST)
कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर वोटों की गिनती जारी

13वें दौर का मतों की गिनती में कांग्रेस उम्मीदवार जाधव को 4386 वोट और भाजपा प्रत्याशी कदम को 2432 वोट मिले हैं।  

Apr 16, 2022  |  12:27 PM (IST)
कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहीं

कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर 12वें दौर की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस चरण में कांग्रेस उम्मीदवार जाधव जयश्री को 4856 वोट और भाजपा प्रत्याशी सत्यजीत कदम को 2719 वोट मिले हैं। इस सीट पर गत 12 अप्रैल को उपचुनाव हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी पहले चरण की काउंटिंग से ही बढ़त बनाई हुई हैं।  

Apr 16, 2022  |  12:08 PM (IST)
9 वें दौर के काउंटिंग पूरी

महाराष्ट्र के कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर वोटों की गिनती का काम जारी है। अब तक 9वें दौर के काउंटिंग का काम पूरा हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक 9वें राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार जाधव जयश्री चंद्रकांत को 4856 और भाजपा के सत्यजीत कमद को 2719 वोट मिले हैं। इस सीट पर कांग्रेस शुरू से बढ़त बनाए है।   

Apr 16, 2022  |  11:44 AM (IST)
सातवें दौर में कांग्रेस उम्मीदवार को मिले 31012 वोट

सातवें दौर की मतगणना के बाद कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को 31012 वोट, भाजपा उम्मीदवार को 21336 वोट मिले हैं। 

Apr 16, 2022  |  11:21 AM (IST)
कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर छठवें दौर की काउंटिंग पूरी

कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर छठवें दौर की मतगणना पूरी हो गई है। इस चक्र में कांग्रेस उम्मीदवार जाधव को कुल 27380 वोट जबकि भाजपा उम्मीदवार सत्यजीत कदम को 18905 वोट मिले हैं।

Apr 16, 2022  |  11:11 AM (IST)
पांचवें राउंड में भी कांग्रेस आगे

कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर पांचवें दौर की मतगणना पूरी हो गई है। पांचवें दौर में कांग्रेस उम्मीदवार को 22691 वोट और भाजपा प्रत्याशी को 15944 वोट मिले हैं। नेशनल सोशलिस्ट पार्टी-यूनाइटेड के उम्मीदवार को 80 वोट मिले हैं। 

Apr 16, 2022  |  11:01 AM (IST)
चौथे राउंड में BJP प्रत्याशी को ज्यादा वोट मिले

कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर चौथे राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। चौथे राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार जाधव जयश्री को 3719 वोट और भाजपा प्रत्याशी सत्यजीत कदम को 3937 वोट मिले हैं। जाधव को अब तक कुल 19018 वोट और कदम को 11735 वोट मिले हैं। 

Apr 16, 2022  |  10:48 AM (IST)
दूसरे राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार को 5515 वोट 

महाराष्ट्र के कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। दूसरे राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार जाधव जयश्री को 5515 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी सत्यजीत कदम को 2513 वोट मिले हैं। जाधव को अब तक 10371 और कदम को 5232 वोट मिले हैं।  

Apr 16, 2022  |  10:25 AM (IST)
पहले राउंड में एलजेपी को 6 वोट 

कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर पहले राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। इस सीट पर लोकराज्य जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय शामराव केसारकर छह वोट मिले हैं। जबकि वंचित बहुजन अघाडी के शाहिद शाहजहां शेख को 59 वोट मिले हैं। 

Apr 16, 2022  |  10:05 AM (IST)
पहले राउंड में चंद्रकांत को 4856 वोट

इस सीट पर पहले राउंट की काउंटिंग पूरी हो गई है। अब तक के रुझान के मुताबिक कांग्रेस के उम्मीदवार जाधव जयश्री चंद्रकांत को 4856 वोट जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को अब तक 2719 वोट मिले हैं। 

Apr 16, 2022  |  10:00 AM (IST)
कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर कांग्रेस को बढ़त
चुनाव आयोग की ओर से जारी ताजा रुझान में कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। इस सीट पर वोटों की गिनती जारी है।