Jharkhand Election Final Results 2019:भारी बहुमत के साथ सत्ता में आया महागठबंधन,हेमंत सोरेन होंगे CM

Final Result of Jharkhand Election 2019 : झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 की तस्वीर साफ हो गई है। राज्य में रघुबर सरकार की विदाई के साथ ही जेएएम नेता हेमंत सोरेन राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे।

Jharkhand chunav natije
हेमंत सोरेन ने झारखंड के चुनाव को मील का पत्थर बताया है  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने अपने पद से राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड की जनता को धन्यवाद दिया और कार्यकर्ताओं को सराहा
  • सोरेन ने झारखंड के चुनाव को मील का पत्थर बताते हुए मतदाताओं का धन्यवाद दिया है

नई दिल्ली: झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई वाले तीन दलों के गठबंधन ने 81 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव में सोमवार को बहुमत हासिल कर लिया है। झामुमो के नेतृत्व में कांग्रेस और राजद के गठबंधन को 47 सीटों पर जीत हासिल हुई। वहीं बीजेपी 25 सीटों पर सिमट गई। 30 सीटें जीतने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार झारखंड मुक्त मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि चुनावी जनादेश से एक नए अध्याय की शुरूआत होगी जो कि मील का पत्थर होगा। उन्होंने कहा,'अभी हम गठबंधन के सभी सदस्यों के साथ बैठेंगे और सरकार बनाने के लिए तथा शासन के लिए रणनीति तैयार करेंगे।'

Final Result of Jharkhand Election 2019

24 दिसबंर 12:00 AM: जेएमएम को 47, बीजेपी को 25, कांग्रेस को 16, JVM को 3 AJSU को 2 और RJD को 1 सीट मिली। जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन 47 सीटों के साथ सत्ता में आ गया।

10. 18 PM : चुनाव आयोग के मुताबिक झामुमो (JMM) के नेतृत्व वाली पार्टी गठबंधन जिसमें कांग्रेस और आरजेडी शामिल हैं उसने 81-सदस्यीय झारखंड विधानसभा में बहुमत प्राप्त कर लिया है।


9. 45 PM :चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन ने 39 सीटें और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 17 सीटें जीतीं। 

8. 48 PM : झाारखंड सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद रघुबर दास ने कहा, जनमत बीजेपी के पक्ष में नहीं रहा, लेकिन जो भी जनता का फैसला है, उसका हम सम्मान करते हैं। 

7. 55 PM :झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने रांची के राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को पद से इस्तीफा सौंप दिया है।

6. 45 PM :पीएम मोदी ने झारखंड की जनता को धन्यवाद दिया है बीजेपी को कई वर्षों तक राज्य की सेवा करने का अवसर मिला। मैं मेहनती पार्टी 'कार्यकर्ताओं' के प्रयासों के लिए की भी सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में राज्य की सेवा और लोगों के केंद्रित मुद्दों को उठाते रहेंगे। 

6. 32 PM : केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने ट्वीट किया, 'हम झारखंड के लोगों द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं। हम उन्हें 5 साल तक हमें सेवा देने का अवसर देने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा राज्य में निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्ध है।'

6. 22 PM : हेमंत सोरेन ने झारखंड के चुनाव को मील का पत्थर बताया है और जनादेश के लिए मतदाताओं का धन्यवाद किया है और कहा वो जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे।

5. 52 PM : एनसीपी चीफ शरद पवार ने झारखंड नतीजों पर कहा कि आज आए परिणाम में स्पष्ट रूप साफ है कि लोग गैर-भाजपा दलों के साथ हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बाद, लोगों ने झारखंड में भी भाजपा को सत्ता से दूर रखने का फैसला किया है।

5. 32 PM :रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं लालू जी, सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी और सभी कांग्रेस नेताओं को समर्थन और मुझ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

5. 18 PM : झारखंड के सीएम रघुबर दास ने कहा कि ये उनकी निजी हार को स्वीकार करने के साथ जनादेश का सम्मान करते हैं। अब किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं है। बीजेपी बड़े लक्ष्य के साथ काम करती है। जब पूरे नतीजे आएंगे तो वो विस्तार से बात करेंगे। जहां तक उनके कामकाज का सवाल है तो उन्होंने पूरी क्षमता के साथ काम किया। 

5. 10 PM : एनसीपी चीफ शरद पवार: आज आए झारखंड चुनाव  के नतीजों से साफ है कि लोग गैर-बीजेपी दलों के साथ हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बाद, लोगों ने झारखंड में भी भाजपा को सत्ता से दूर रखने का फैसला किया है।

4.50 PM : रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं लालू जी, सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी और सभी कांग्रेस नेताओं को समर्थन और मुझ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

4. 30 PM : रघुबर दास ने स्वीकार की हार बोले- मैंने पिछले 5 वर्षों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की। नतीजे  घोषित होने से पहले मैं कुछ नहीं कह सकता। मैं इसे अपनी हार कह सकता हूं। हम किसी चमत्कार के होने का इंतजार नहीं कर रहे हैं।

4. 20 PM : झारखंड के मुख्यमंत्री और जमशेदपुर पूर्व से बीजेपी के उम्मीदवार रघुबर दास अभी भी पीछे चल रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय 7484 वोटों से आगे चल रहे हैं। सरयू राय रघुबर दास की कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं।

4. 15 PM : झारखंड विधानसभा चुनाव का पहला परिणाम घोषित। तोरपा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के कोचे मुंडा में 9630 वोटों से जीत दर्ज की। मुंडा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के पोलस सुरेन को शिकस्त दी।

4. 05 PM : अभी तक झारखंड विधानसभा चुनाव के रूझानों के मुताबिक दलीय स्थिति-

  • आजसू - 3
  • भारतीय जनता पार्टी - 24
  • भाकपा (माले)(लिबरेशन)-1
  • निर्दलीय- 2
  • कांग्रेस - 14
  • झारखण्ड मुक्ति मोर्चा- 29
  • झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)- 03
  • नेशनलिस्ट कॉंग्रेस पार्टी- 01
  • राष्ट्रीय जनता दल- 03

3. 50 PM : पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो अपनी पारंपरिक सीट सिल्ली पर झामुमो उम्मीदवार सीमा देवी से 12,515 वोटों से आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं झाविमो (प्रजातांत्रिक) प्रमुख बाबूलाल मरांडी धनवार सीट पर भाकपा-एमएल (लिबरेशन) उम्मीदवार राज कुमार यादव से 10,252 वोटों से आगे हैं।

3. 30 PM :  रूझानों में बुरी तरह पिछड़ी भाजपा। चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी फिलहाल 24 सीटों पर चल रही है आगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा 29, जेवीएम 3, एनसीपी 1, आरजेडी 3, कांग्रेस 14, आजसू 4 और निर्दलीय 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं। महागठबंधन कुछ मिलाकर 46 सीटों पर आगे चल रहा है।

3. 15 PM : हेमंत सोरेन अपने पिता और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे। झारखंड विधानसभा चुनाव के रूझानों में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को  बहुमत मिल गया है। सोरेन ही इस गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।

3. 00 PM : जमशेदपुर पूर्व से निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय जो मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं उनसे यह पूछे जाने पर कि क्या वह महागठबंधन या भाजपा के साथ जाएंगे तो उन्होंने कहा कि मैं एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में रहूंगा और अपनी योग्यता के आधार पर सरकार की नीतियों का समर्थन या विरोध करूंगा।

2. 45 PM : नतीजे घोषित होने से पहले कांग्रेस ने की उप मुख्यमंत्री पद की मांग, रामेश्वर राव, आलमगिर आलम, राजेंद्र सिंह उप मुख्यमंत्री पद के दावेदार। नतीजे घोषित होने के बाद लिया जाएगा निर्णय। खबरों की माने तो कांग्रेस ने शहरी, परिवहन, स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रालय की मांग की है। इतना ही नहीं कांग्रेस स्पीकर पद भी चाहती है। खबरों की मानें तो नतीजे घोषित होने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

2. 30 PM : झारखंड विधानसभा के स्पीकर दिनेश उरांव सिसई सीट से हारते हुए दिख रहे हैं। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिग्गा सुसारन होरो लगभग 21 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चक्रधरपुर विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। यहां से जेएमएम के सुखराम उरांव आगे चल रहे हैं। जमशेदपुर ईस्ट से मुख्यमंत्री रघुवर दास बीजेपी के बागी सरयू राय से पिछड़ रहे हैं।

2. 10 PM : झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गठबंधन को सत्तारूढ़ भाजपा पर मिलती बढ़त के मद्देनज राकांपा ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के ‘अहंकार’ को चूर-चूर कर दिया है।    

1. 50 PM : चुनाव आयोग के मुताबिक, ताजा रूझानों में भाजपा 31 सीटों पर आगे चल रही है वहीं लेफ्ट एक सीट, 2 सीटों पर निर्दलीय, कांग्रेस 14, झारखंड मुक्ति मोर्चा 23,, झारखंड विकास मोर्चा 3, एनसीपी 1 सीट आरजेडी 3 सीटों पर आगे चल रही है। 

1. 30 PM :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन के जीत की ओर अग्रसर होने पर खुशी जताते हुए सोमवार को दावा किया कि आने वाले चुनावों में भी भाजपा की हार होगी क्योंकि उसने सिर्फ बांटने और असल मुद्दों से ध्यान हटाने की राजनीति की है।

1. 10 PM : जिन विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे है वह सीटें बाघमारा, बरही, बिष्णुपुर, दुमका, जमशेदपुर (पश्चिम),चंदनकियारी, पाकुड़, पनकी, पोटका, सिमडेगा, तोरपा, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, डाल्टनगंज, धनबाद, गिरिडीह और भावनाथपुर हैं। झामुमो शिकारीपारा, गुमला, सिसई, चाइबासा, बोरियो, चक्रधरपुर, डुमरी, घाटशिला, गढ़वा, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर सीट पर आगे है

1. 00 PM :भारतीय जनता पार्टी भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है लेकिन कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने के करीब है। भाजपा फिलहाल 28 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं झारखंड विकास मोर्चा 4, एनसीपी 1, निर्दलीय 3, लेफ्ट 1 और आजसू 2 सीटों पर आगे चल रही है।

12. 45 PM : जमशेदपुर ईस्ट सीट से मुख्यमंत्री रघुवर दास एक बार फिर पिछड़ गए हैं। बीजेपी के बागी और कैबिनेट मंत्री रहे सरयू राय 14479 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं रघुवर दास 13708 के साथ दूसरे नंबर पर हैं।    

12. 30 PM : कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल ने झारखंड के रूझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- लोगों ने भाजपा की विभाजनकारी राजनीति को खारिज कर दिया है, उन्होंने महाराष्ट्र के चुनावों से पहले 370 और झारखंड में सीएए से पहले सीएए लागू करने की कोशिश की लेकिन देश के लोगों ने बीजेपी को नकार दिया है।

12. 20 PM : ताजा रूझानों में कांग्रेस गठबंधन 40 सीटों पर आगे चल रहा है वहीं बीजेपी 31 सीटों पर आगे चल रही है। जेवीएम 3 सीटों तथा अन्य 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास को जमशेदपुर ईस्ट सीट से सरयू राय द्वारा कड़ी चुनौती मिल रही है।

12. 10 PM : कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह बोले: हमें विश्वास था कि झारखंड हमारे गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देगा। रुझान अच्छे हैं लेकिन मैं अंतिम परिणाम तक टिप्पणी नहीं करूंगा। हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि हेमंत सोरेन हमारे गठबंधन के सीएम उम्मीदवार होंगे।

12. 00 PM : झारखंड चुनाव के रूझानों पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछा गया कि क्या यह भाजपा का लिटमस टेस्ट है तो शिवराज बोले ऐसा कोई सवाल ही नहीं उठता। राज्य के चुनाव राज्य के मुद्दों पर लड़े जाते हैं।

झारखंड चुनाव की पूरी कवरेज के लिए यहां क्लिक करें

11. 50 AM : मुख्यमंत्री रघुबर दास बोले- ये शुरूआती रूझान हैं जिस पर कुछ भी बोलना सहीं नहीं है, अभी कई राउंड की काउंटिग होनी है।  हम जीत भी रहे हैं और सरकार भी भाजपा के नेतृत्व में बन रही है। रूझानों पर अभी कुछ भी बोलना सहीं नहीं है। बीजेपी विरोधी वोटों का ध्रुवीकरण हुआ है। 

11. 35 AM :झारखंड विधानसभा चुनाव के अब तक मिले रुझानों में कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन को बहुमत मिलने के स्पष्ट संकेत के बाद सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। पार्टी मुख्यालय के बाहर आतिशबाजी के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।

11. 15 AM : झारखंड में कांग्रेस गठबंधन ने बड़ी बढ़त कायम रखी है। फिलहाल गठबंधन 41 सीटों पर आगे चल रहा है वहीं बीजेपी 28 सीटों पर आगे चल रही है जबकि जेवीएम 3 और अन्य 9 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

11. 00 AM : धनवार से जेवीएम उम्मीदवार, बाबूलाल मरांडी बोले- परिणाम हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं। हमें लोगों के जनादेश को मानना होगा। हम वह भूमिका निभाएंगे जो लोगों के जनादेश ने हमें दी है। नतीजे आने दीजिए, फिर हम बैठकर चर्चा करेंगे कि क्या करना है। मरांडी इस सीट से फिलहाल 2841 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10. 50 AM :  रूझानों में कांग्रेस गठबंधन को मिला स्पष्ट बहुमत। कांग्रेस गठबंधन को 45 सीटें औ बीजेपी को महज 25 सीटें मिल रही हैं। जेवीएम को 3 तथा अन्य के खाते में 8 सीटें जाती दिख रही है। अगर बीजेपी यह चुनाव हारती है तो यह एक साल के भीतर उसके हाथ से पांचवा राज्य जाएगा। इससे पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब में बीजेपी को हार मिली थी।

10. 35 AM : चुनाव आयोग के मुताबिक 81 में से 80 सीटों के रूझान आ गए हैं जिसमें आजसू 3 सीटों पर आगे चल है वहीं बसपा 2, बीजेपी 28, सीपीएम (एल) 1, एक पर निर्दलीय, कांग्रेस 11, झारखंड मुक्ति मोर्चा 25, झारखंड विकास मोर्चा 4 और लालू प्रसाद यादव की आरजेडी 5 सीटों पर आगे चल रही है

10. 20 AM : झारखंड चुनाव के रूझानों पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बोले: इस चुनाव में महागठबंधन क्लीन स्वीप करने जा रहा है। हमने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है। वह मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

10. 10 AM : रूझानों में एक बार फिर कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिल गया है। कांग्रेस गठबंधन फिलहाल 42 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि बीजेपी केवल 28 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं जेवीएम 4 और अन्य दल 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं।दुमका सीट पर हेमंत सोरेन पीछे चल रहे हैं वहीं जमशेदपुर ईस्ट से सीएम रघुबर दास महज 300 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

10. 00 AM : रूझानों में लगातार उलटफेर हो रहा है कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी आगे चल रही है। फिलहाल कांग्रेस+ 38 सीटों पर आगे चल रही है वहीं बीजेपी 33 सीटों पर आगे चल रही है। पाकुड़ सीट से बीजेपी 6500 से अधिक मतों से आगे चल रही है। 

9. 50 AM : कई वीआईपी सीटों पर वीआईपी उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं। दुमका सीट पर हेमंत सोरेन पीछे हो गए हैं यहां भाजपा की लुईस मरांडी आगे चल रही हैं वहीं सीएम रघुवर दास भी जमशेदपुर ईस्ट से अब आगे चल रहे हैं। फिलहाल बीजेपी 33 और कांग्रेस गठबंधन 36 सीटों पर आगे चल रहा है।

9. 35 AM : झारखंड विधानसभा चुनाव के रूझान लगातार बदल रहे हैं। फिलहाल कांग्रेस गठबंधन ने मजबूत बढ़त बना ली है। कांग्रेस गठबंधन 39 और बीजेपी को 32 सीटें मिल रही हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी सीट जमशेदपुर ईस्ट से पीछे चल रहे हैं और उनके सहयोगी रहे सरयू राय इस सीट पर आगे चल रहे हैं।

9. 20 AM : झारखंड में रूझान लगातार बदल रहे हैं और कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। फिलहाल जो स्थिति नजर आ रही है उसके मुताबिक राज्य में त्रिशंकु विधानसभा के आसार भी नजर आ रहे हैं। कांग्रेस गठबंधन 36 और बीजेपी 37 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में अन्य और जेवीएम की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।

झारखंड चुनाव की पूरी कवरेज के लिए यहां क्लिक करें

9. 10 AM : रूझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। शुरूआत में पिछड़ रही भाजपा ने अब बढ़त बना ली है। फिलहाल बीजेपी 39 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस गठबंधन 34 सीटों पर आगे चल रहा है। जमशेदपुर ईस्ट से मुख्यमंत्री रघबुर दास को उनके मंत्री सरयू राय से टक्कर मिल रही है फिलहाल मुख्यमंत्री आगे चल रहे हैं।

8.55 AM : रूझानों में कांग्रेस, आरजेडी और जेएमएम वाले गठबंधन और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। रूझान लगातार बदल रहे हैं। फिलहाल भाजपा 31, कांग्रेस+ 41, जेवीएम 2 और अन्य दो सीटों पर आगे चल रहे हैं।

झारखंड चुनाव की पूरी कवरेज के लिए यहां क्लिक करें

8.40 AM : झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह  रांची में  हैं। चुनाव नतीजे के रूझानों को लेकर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ संपर्क में हैं और सरकार बनाने पर आगे बढ़ रहे हैं। आरपीएन सुबह 9:30 बजे रांची स्थित पार्टी कार्यालय में राज्य की कांग्रेस इकाई के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

8:25 AM :  रूझानों में कांग्रेस, आरजेडी और जेएमएम वाले गठबंधन को बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। फिलहाल भाजपा 23, कांग्रेस+ 41, जेवीएम 2 और अन्य दो सीटों पर आगे चल रहे हैं।

8:20 AM : शुरुआती रुझानों के मुताबिक, इस बार झारखंड में बीजेपी की सरकार जाते हुए दिख रही है। हालांकि अभी ये रुझान हैं,  दोपहर तक ही स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। फिलहाल भाजपा 14, कांग्रेस+ 35, जेवीएम 2 और अन्य दो सीटों पर आगे चल रहे हैं।

झारखंड इलेक्शन रिजल्ट, अभी के रुझान यहाँ देखें; कांग्रेस+, बीजेपी, जेवीएम, अन्य

8:15 AM : कांग्रेस गठबंधन ने बनाई बढ़ी बढ़त। अभी तक 44 सीटों के रूझान आ चुके हैं जिसमें से बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस गठबंधन 27 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं 2 सीटें जेवीएम और 2 सीटें अन्य के खाते में जाती हुई दिख रही हैं।

8:10 AM : कांग्रेस के आंतरिक आतंरिक सर्वे में पार्टी ने खुद को 18 सीटें दी हैं। कांग्रेस ने 31 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं जेएमएम 25 + सीटें दी हैं जो बहुमत के आंकड़े को पार कर रहा है। इससे पहले कांग्रेस खंडित जनादेश की उम्मीद कर रही थी।

झारखंड चुनाव की पूरी कवरेज के लिए यहां क्लिक करें

8:05 AM : झारखंड विधानसभा चुनाव के रूझान आना शुरू हो गए हैं। शुरूआती रूझान में भारतीय जनता पार्टी 1 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस गठबंधन भी 4 सीटों पर आगे चल रहा है।

8:00 AM :  झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। कुछ ही देर बाद रूझान आना शुरू हो जाएंगे।

7:55 AM :  कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को शुरुआती रुझानों के आधार पर किसी भी प्रकार के जश्न समारोह में शामिल नहीं होने की सख्त चेतावनी दी है। इससे पहले कांग्रेस ने रविवार शाम झारखंड के 13 पदाधिकारियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया 

7:40 AM : झारखंड विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। मतदान केंद्रों के बाहर कड़ी सुरक्षा की गई है। रांची के मतदान केंद्र के बाहर सुबह से लोग जुटने शुरू हो गए हैं।

7:20 AM : 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती में कुछ ही समय बाकी है। सभी मतगणना केंद्रों पर सुबह से ही उम्मीदवारों के समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया है। 

7:10 AM : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी, जिसके लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। मतगणना केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

6.55 AM : चुनाव आयोग के मुताबिक पांच चरणों में यहां इस बार 65.17 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 2014 के विस चुनावों में यहां 66.53 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। 2014 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 37 सीटें जीती थीं।

6. 40 AM : झारखंड में विधानसभा की 80 सीटों के लिए पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक मतदान हुआ। इन पांच चरणों में बंपर वोटिंग देखने को मिली है। एग्जिट पोल्स की मानें तो इस बार यहां झामुमो की अगुवाई में गठबंधन की सरकार बन सकती है। भाजपा इस बार अकेले चुनाव मैदान में है।

झारखंड चुनाव परिणाम 2019 LIVE: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सुबह आठ बजे से आने शुरू हो जाएंगे। झारखंड में मुख्यमंत्री रघुवर दास एक बार फिर वापसी करेंगे या झांमुमो-राजद-कांग्रेस गठबंधन अपनी सरकार बनाने में सफल होगा, इस पर सबकी नजरें लगी हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और गठबंधन के बीच है। हालांकि कुछ सीटों पर झारखंड विकास मोर्चा (JVM) और आजसू (AJSU) ने मुकाबले को त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय बनाया है। झारखंड में विधानसभा की 80 सीटें हैं। जमशेदपुर पूर्वी सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प है। इस सीट पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा के बागी सरयू राय और कांग्रेस के गौरव वल्लभ के बीच कड़ी टक्कर है। एग्जिट पोल्स में यहां त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान जताया गया है। चुनाव के वास्तविक नतीजों से पहले रुझान आएंगे और कुछ समय बाद ये रुझान वास्तविक नतीजों में बदल जाएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर