Namo App से सर्वे, सिद्धार्थ नाथ सिंह बोले- 2022 के चुनाव में बढ़चढ़कर होगा सोशल मीडिया का इस्तेमाल

करोड़ों लोगों ने नमो एप (Namo App) डाउनलोड किया है। जाहिर है कि भाजपा इस सर्वे के जरिए लोगों के मन और मिजाज के बारे में पता करना चाहती है। सर्वे से जो फीडबैक आएगा उसके आधार पर वह अपनी रणनीति बनाएगी।

BJP to conduct survey on Namo App in 5 states
पांच राज्यों में नमो एप से सर्वे कराएगी भाजपा। 
मुख्य बातें
  • अगले साल यूपी सहित पांच राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव
  • चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, नमो एप से कराएगी सर्वे
  • पीएम मोदी को भेजा जाएगा सर्वे में मिला फीडबैक

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। वह पूरी तैयारी के साथ चुनाव में उतारना चाहती है। इसके लिए वह नमो एप (Namo App) का इस्तेमाल करने भी जा रही है। अगले साल यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होंगे। इन पांचों राज्यों में भाजपा नमो एप के जरिए सर्वे कराने जा रही है। इस सर्वे में लोगों का फीडबैक और उनके सुझाव लिए जाएंगे। पार्टी इस ऑनलाइन सर्वे से जुटाई गई जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा करेगी। इस बारे में यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है विधानसभा चुनाव में भाजपा सोशल मीडिया का पहले से ज्यादा इस्तेमाल करेगी। 

13 पेज का है ऑनलाइन सर्वे
13 पेज के इस ऑनलाइन सर्वे के जरिए भाजपा लोगों की सोच एवं मूड के बारे में पता लगाएगी। सर्वे में कुछ अहम सवाल शामिल किए गए हैं। लोगों से यह पूछा जाएगा कि उनका विधायक कौन है क्या उसे दोबारा चुना जाए। उनके क्षेत्र में टीकाकरण अभियान कैसी रहा है। अनुच्छेद 370 पर सरकार के फैसले से क्या वे खुश हैं। एक सवाल विपक्ष की एकजुटता पर भी है। लोगों से यह पूछा जाएगा कि एकजुट हो रहे विपक्ष को लेकर उनकी क्या राय है। क्या एकजुट विपक्ष भाजपा का विकल्प दे सकता है। 

सर्वे में मिले फीड बैक पर बनाएगी रणनीति 
करोड़ों लोगों ने नमो एप डाउनलोड किया है। जाहिर है कि भाजपा इस सर्वे के जरिए लोगों के मन और मिजाज के बारे में पता करना चाहती है। सर्वे से जो फीडबैक आएगा उसके आधार पर वह अपनी रणनीति बनाएगी। इसके अलावा पार्टी अपनी नीतियों, संगठन, पार्टी में सुधार कर सकती है। इस बारे में यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती रही है। हमारे प्रधानमंत्री नमो ऐप के जरिए हमेशा लोगों से जुड़े रहते हैं और इस बार 2022 के चुनाव में भी नए तरीके से इसका इस्तेमाल होगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर