VIDEO: कैमरे में कैद हुई इस लड़की की बहादुरी, बाइक पर आए 3 स्नैचर्स को चखाया मजा

पंजाब से एक बहादुर लड़की का वीडियो सामने आया है। उसने अपनी बहादुरी से उसका बैग छीनने आए 3 स्नैचर्स को मजा चखा दिया। उसकी बहादुरी की वजह से 2 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि एक फरार है।

cctv
सीसीटीवी में कैद हुई घटना 

नई दिल्ली: पंजाब के भटिंडा जिले के रामपुरा फूल शहर में एक युवा लड़की ने अपनी बहादुरी से मोटर साइकिल पर आए तीन छपटमारों को मजा चखा दिया। स्नैचर्स ने लड़की पर हमला किया और उससे बैग छुड़कर भागने की कोशिश की। लेकिन बहादुर लड़की ने उनकी कोशिश को सफल नहीं होने दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि लड़की सड़क पर अकेली चल रही है तब बाइक पर तीन लड़क आते हैं और उनमें से एक उसका पर्स हड़पने की कोशिश करता है। वो पर्स नहीं छीन पाता लेकिन लड़की जमीन पर गिर जाती है। इसक बाद वो शख्स बाइक पर से उतरकर उससे पर्स छीनने की कोशिश करता है। बाद में लड़की खड़ी होती है और बाइक सवारों का पीछा करती है। 

लड़की तीनों को भागने नहीं देती है। तभी वहां लोग आकर इकट्ठे हो जाते हैं। वो आरोपियों को पकड़ लेते हैं और उनकी पिटाई करते हैं। 2 आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया जाता है, जबकि एक भागने में सफल रहता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर