Logtantra: दिल्ली में सीसीटीवी डेंसिटी दुनिया में सबसे बेहतर, एक नजर

सीसीटीवी आज के समय में अपराध पर लगाम लगाने में अहम हथियार बन चुका है। दिल्ली में डॉर्क स्पॉट्स पर सीसीटीवी लगाने के वादे किए गए थे। आखिर वो वादे सच के कितने करीब हैं उसकी पड़ताल करेंगे।

cctv in delhi, security with cctv, cctv density in delhi,
आखिर क्यों जरूरी है सीसीटीवी, एक नजर 
मुख्य बातें
  • दिल्ली में सीसीटीवी डेंसिटी दुनिया में सबसे बेहतर
  • लंदन, बीजिंग और शंघाई से दिल्ली आगे
  • दिल्ली नें प्रतिवर्ग मील 1826 सीसीटीवी

सरकार की जिम्‍मेदारी है कि वो लोगों की सुरक्षा सुनिश्‍चित करे, अपराधियों के मन में डर पैदा हो। राजधानी दिल्‍ली में 
पुलिस भले ही केंद्र के हाथ हो लेकिन दिल्‍ली सरकार ने सीसीटीवी लगवाने का वादा किया और कुछ हद तक उसे निभाया भी। 
अब एक रिपोर्ट आई है जो बताती है कि दिल्‍ली में सीसीटीवी की डेंसिटी दुनिया में सबसे बेहतर है। हम आज सीधे लोगों से सुनाएंगे कि इसमें कितनी सच्‍चाई है। 

लंदन से ज्यादा दिल्ली में सीसीटीवी
दिल्ली में प्रति वर्ग मील सीसीटीवी कैमरों की संख्या पर्याप्त है। दिल्ली में 1826 सीसीटीवी कैमरे सार्वजिनक जगहों पर लगवाए गए हैं तो लंदन में यह संख्या महज 1138, चेन्नई में 609, शंघाई  408 अमेरिका 193, मुंबई-157, यह आम आदमी पार्टी के मैनिफेस्टो का हिस्सा रहा है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली को सुरक्षित बनाए रखने की जिम्मेदारी हमारी है और आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं दिल्ली अब पहले से कितनी महफूज है। हालांकि इस संबंध में जब जमीनी हकीकत जाना गया तो मिली जुली प्रतिक्रिया आई

क्‍यों जरूरी है CCTV ?

1. निगरानी रखने का काम 
2. चोरी से लेकर बड़े अपराधों से सुरक्षा 
3. अपराधियों की ट्रैकिंग और ट्रेसिंग 
4. महिला सुरक्षा में मददगार 
4. सुराग-सबूत जमा करने में अहम भूमिका 
5. ट्रैफि‍क मूवमेंट में भी मदद करता है 

बड़े काम का CCTV 

2014-2017 
CCTV की मदद से 75% केस सॉल्‍व: दिल्‍ली पुलिस 

जून 2021
दिल्‍ली में चेन छीनने के आरोपी को 4 घंटे में पकड़ा 

निर्भया केस 
CCTV से अहम सुराग मिले 

सूरत में सेफ सिटी प्रोजेक्ट
क्राइम रेट में 27 % कमी आई 

हैदराबाद में CCTV लगे 
क्राइम रेट में 14% की कमी आई 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर