Rashifal 26 August: आज कर्क राशि के जातको को व्यवसाय में लाभ, तुला राशि के छात्रों को जॉब में नवीन अवसर

देश
पंडित सुजीत महाराज
Updated Aug 26, 2020 | 16:21 IST

Rashifal 26 August: आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है और सूर्य सिंह राशि में है। मिथुन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। तुला राशि के छात्र को जॉब में नवीन अवसर की प्राप्ति।

Aaj Ka Rashifal 26 August 2020
Horoscope Today, Rashifal 26 August 
मुख्य बातें
  • मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे
  • तुला तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड में ध्‍यान दें
  • कर्क राशि के जातकों के ल‍िए आज व्यवसाय में लाभ का है द‍िन

Horoscope Today आज का राशिफल 26 August: आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है और सूर्य सिंह राशि में है। शुक्र बुध प्रधान राशि मिथुन में गोचर कर रहे हैं जबकि शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

मेष- आज आप किसी विशेष कार्य को सम्पूर्ण करने में प्रयासरत रहेंगे। जॉब में आज का परफार्मेंस सुखद रहेगा छात्र लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। चन्द्रमा व शुक्र का प्रभाव भी शुभ है।

वृष- आज का दिन चन्द्रमा मन को धार्मिक बनाएगा। धन का व्यय गृह निर्माण सम्बन्धी कार्यों में हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण हर रिश्तों में प्यार बना रहेगा। आज आपकी मृदुभाषिता लाभ प्रदान करेगी। लाल रंग शुभ है।

मिथुन- छात्रों की शिक्षा में प्रगति होगी। राहु व बुध गोचर के कारण जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला रंग शुभ है। व्यावसायिक जीवन सुखद रहेगा।

कर्क- आज का दिन व्यवसाय में लाभ का है। जॉब को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। सफेद रंग शुभ है। कोई रुका कार्य पूर्णता को प्राप्त होगा।

सिंह- सूर्य व चन्द्रमा आज आपको व्यवसाय सम्बन्धित प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

कन्या- शिक्षा में उन्नति से प्रसन्नता होगी। छात्रों को लाभ होगा। प्यार में चन्द्रमा आज अति भावुकता ला सकता है। स्वास्थ्य से कष्ट सम्भव है। विष्णु की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है।

तुला- आज स्वास्थ्य सुख को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में आपके कार्यों से आपके उच्चाधिकारी संतुष्ट रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। हरा रंग शुभ है।

वृश्चिक- आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब को लेकर मंगल व चन्द्र गोचर थोड़ा तनाव दे सकते हैं। पीला रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। जमीन क्रय करने के संकेत हैं।

धनु- आज संतान की प्रगति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं।पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य  को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

मकर- आज किसी विशेष रिश्ते को लेकर तनाव हो सकता है। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

कुंभ- आज छात्र सफल रहेंगे। अरण्यकाण्ड का पाठ करें । नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। कन्या व तुला राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन- आज चन्द्रमा व गुरु आपको सफलता दिलवाएंगे। धन का आगमन होगा। नौकरी में सफलता के संकेत हैं। आज व्यवसाय से खुश रहेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर