अंकिता केस में लव जेहाद के आरोपों में कितनी सच्चाई है, चुप्पी कब तोड़ेंगे एजेंडा'जीवी'?

Sawal Public Ka : हिंदू महादलितों के घरों पर मुस्लिम समुदाय के दबंगों का बुलडोजर चलने का आरोप लगे तो सन्नाटा छा जाता है। मदरसों पर बुलडोजर चलने का मामला असम का है। तो झारखंड में बुलडोजर से हिंदू महादलितों के घर उजाड़े गए हैं। अंकिता नाम की लड़की को शाहरुख नाम के आरोपी पर कथित लव जेहाद में जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगा है। अंकिता मामले में चुप्पी कब तोड़ेंगे एजेंडा'जीवी'?

How much truth is there in the allegations of love jihad in Ankita case, when will the agenda 'Givi' break the silence?
अंकिता को लव जिहाद में जलाकर मारने का आरोप 

Sawal Public Ka : पिछले कुछ दिनों से आप झारखंड के दुमका में अंकिता केस को लेकर खबरें पढ़ रहे होंगे। टाइम्स नाउ नवभारत ने असम में जेहाद फैलाने के आरोपी मदरसों पर एक्शन की ग्राउंड रिपोर्ट भी आप तक पहुंचाई है। इस बीच आज यूपी में योगी का बुलडोजर फिर से गरजा है। ये सारी स्टोरी और बुलडोजर एक्शन अब नई बहस का मुद्दा बनते जा रहे हैं। मुद्दा इसलिए बनते जा रहे हैं कि जेहाद फैलाने वाले मदरसों पर सरकारी बुलडोजर चले तो मुसलमानों के खिलाफ जुल्म का आरोप लगाया जाता है। लेकिन हिंदू महादलितों के घरों पर मुस्लिम समुदाय के दबंगों का बुलडोजर चलने का आरोप लगे तो सन्नाटा छा जाता है। मदरसों पर बुलडोजर चलने का मामला असम का है। तो झारखंड में बुलडोजर से हिंदू महादलितों के घर उजाड़े गए हैं।

उसी झारखंड में जहां अंकिता नाम की लड़की को शाहरुख नाम के आरोपी पर कथित लव जेहाद में जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगा है।
सवाल पब्लिक का है कि जो सरकार अवैध बुलडोजरों से हिंदुओं के घर नहीं बचा सकी, वो क्या अंकिता मामले में बुलडोजर एक्शन जैसी सख्ती दिखा सकेगी? सवाल पब्लिक का है कि जेहादी मदरसों पर बुलडोजर को 'इस्लामोफोबिया' क्यों कहा जा रहा है? अगर ये इस्लामोफोबिया है तो अंकिता को जलाने वाला शाहरुख केस कैसा फोबिया है? अंकिता मामले में चुप्पी कब तोड़ेंगे एजेंडा'जीवी'? यही है आज सवाल पब्लिक का है।

योगी सरकार ने जब से अपराध, आतंक और भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलडोजर मॉडल चलाया तब से राजनीति का खूब हंगामा हुआ है। विपक्ष के सवालों के बावजूद ये मॉडल कई और BJP शासित राज्यों में लागू हो रहा है। आज भी योगी सरकार के एक बुलडोजर एक्शन पर उत्तर प्रदेश की सियासत का पारा चढ़ा हुआ है। लेकिन मैं उसके बारे में आपको बताऊं उसके पहले झारखंड के पलामू जिले का मामला बताती हूं। पलामू के पांडू गांव के ये वो महादलित हैं जिनका आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के दबंगों ने बुलडोजर लाकर उनके घर उजाड़ दिए। इन्हें अब वहां के Old Police Station बिल्डिंग में रखा गया है।

इन लोगों के घर जिस जमीन पर बने हुए थे, उस पर मुस्लिम समुदाय भी दावा करता है। लेकिन आरोपों के मुताबिक जमीन की इस लड़ाई में मुस्लिम समुदाय के दबंगों ने ताकत का इस्तेमाल किया। आरोपों के मुताबिक अवैध तरीके से बुलडोजर लाकर महादलित हिंदू बस्ती पर चला दिया गया। सुनिए बेदखल हुए हिंदू परिवारों का आरोप क्या है?

पलामू की इस वारदात के बाद स्थानीय BJP विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी झारखंड की सोरेन सरकार को घेर रहे हैं। BJP विधायक का आरोप है कि सोरेन सरकार की तुष्टीकरण की वजह से महादलित हिंदू बेघर हुए हैं। सुनिए उनका बयान। महादलित हिंदुओं के घर उजड़ने पर स्थानीय प्रशासन का क्या कहना है, ये भी सुन लीजिए।

12 लोगों के खिलाफ नामजद FIR की गई है। 3 लोग जेल भेजे गए हैं। वहां धारा 144 लगा कर Status Quo बनायी गई है। प्रशासन के मुताबिक ये Land Dispute है। पलामू प्रशासन कह रहा है कि अब वहां Status Quo बनाया गया है। लेकिन सवाल है कि महादलित हिंदुओं के घर पर बुलडोजर चलाने वालों को ये हिम्मत आई कैसे? क्या ये देश में चल रही उस राजनीति से आई है जहां कानून के एक्शन को राजनीति में घेरने की कोशिश होती है।

असम के Bongaigaon में एक मदरसे पर आज बुलडोजर चला है। 2 दिनों पहले बारपेटा में मदरसे पर बुलडोजर चला था। कार्रवाई अवैध निर्माण के खिलाफ हुई है। लेकिन इन 2 मदरसों समेत असम में जिन 3 मदरसों पर बुलडोजर चले हैं, वहां पर जेहादी गतिविधियां चलाने के आरोप हैं।
 
ये आरोप गंभीर हैं लेकिन AIUDF नेता मदरसों पर बुलडोजर को मुसलमानों के खिलाफ एक्शन का मामला बता रहे हैं। बदरुद्दीन अजमल कह रहे हैं कि असम में योगी मॉडल नहीं चल सकता। योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर के खिलाफ आज समाजवादी पार्टी भड़की हुई है।

लखनऊ में आज नगर निगम ने समाजवादी पार्टी के बाहर बनी दुकानों पर बुलडोजर चला दिया। जो दुकानें तोड़ी गईं जहां समाजवादी पार्टी के झंडे-बैनर मिलते थे। इन दुकानों के तोड़े जाने के बाद समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के ट्वीट में कहा गया -

सुनो सत्ताधीशों!
दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे ,जब कभी हम सत्ता में आएं तो तुम शर्मिंदा न हो! BJP सरकार ये बताए कि क्या ये अतिक्रमण पूरे लखनऊ में हटाया जा रहा है या सिर्फ सरकार के इशारे पर सपा कार्यालय के बाहर ही निशाना बनाया जा रहा है? जिनकी दुकानें टूटी हैं उनमें से एक महिला ने अपने सिर मुंडवा कर विरोध किया है। लेकिन नगर निगम का कहना है कि उसका बुलडोजर अवैध निर्माण के खिलाफ चला है।

सवाल पब्लिक का 

1. झारखंड में हिंदुओं के घरों पर मुस्लिम दबंगों का बुलडोजर चलने पर सन्नाटा क्यों है?
2. अंकिता केस में लव जेहाद के आरोपों में कितनी सच्चाई है?
3. जेहादी मदरसों के अवैध निर्माण पर सरकार का बुलडोजर एक्शन इस्लामोफोबिया कैसे है?
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर