ज्ञानवापी पर देश का सबसे बड़ा सर्वे, जानिए लोग क्या सोचते हैं, शिवलिंग मिला या फव्वारा?

Times Now Navbhart, Veto on Gyanvapi : ज्ञानवापी पर देश के मूड को जानने के लिए Times Now नवभारत के लिए सर्वे एजेंसी VETO ने इस मुद्दे पर पहला और देश का सबसे बड़ा सर्वे किया है। जानिए देश के लोग क्या सोचते हैं।

India's biggest survey on Gyanvapi, know what people think, Shivling found or fountain?
ज्ञानवापी पर देश के लोग क्या सोचते हैं, जानें टाइम्स नाउ नवभारत और वीटो के सर्वे 
मुख्य बातें
  • सबूत पर सबूत..पहली बार देखो देश का मूड!
  • शिवलिंग या फव्वारा..मथुरा का क्या होगा ? 
  • मंदिर-मस्जिद विवाद पर देश क्या सोचता है ?

Times Now Navbhart, Veto on Gyanvapi : ज्ञानवापी के विवाद पर देश की राय क्या है, हर दूसरे दिन नया सबूत आ रहा है। इन सबूतों पर देश के लोगों के बीच सर्वे जानिए। बेहद साइंटिफिक तरीके से यह सर्वे किया गया है। क्योंकि आज सवाल पब्लिक का यही है। ज्ञानवापी पर देश के मूड को जानने के लिए Times Now नवभारत के लिए सर्वे एजेंसी VETO ने इस मुद्दे पर पहला और देश का सबसे बड़ा सर्वे किया है। ज्ञानवापी में मंदिर या मस्जिद के सवाल पर देश के लोग क्या सोचते हैं, ज्ञानवापी में शिवलिंग मिला है या फव्वारा है, ऐसे हर एक सवाल पर लोगों का जवाब जानिए।

एक ओर काशी विश्वनाथ का मौजूदा मंदिर है और दूसरी ओर ज्ञानवापी है। यहां आपको नंदी की वो मूर्ति दिख जाएगी, जिसका जिक्र बार-बार हिंदू पक्ष करता है। ज्ञानवापी की ओर देख रहे नंदी और ज्ञानवापी के वजूखाने के बीच तहखाना है। वाराणसी कोर्ट में हिंदू पक्ष ने अपनी नई अर्जी में नंदी के सामने वाले तहखाने का मलबा और उसकी उत्तरी दीवार हटाने की मांग रखी है। हिंदू पक्ष कह रहा है कि ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग के पूरब तरफ की दीवार भी हटायी जाए। हिंदू पक्ष की मांग है कि वजूखाने में मिले शिवलिंग की लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई नापी जाए।

हिंदू पक्ष के दावे को मजबूत करता आज एक और वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो है ज्ञानवापी की ओर देख रहे नंदी का है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नंदी और वजूखाना एक डायरेक्शन में है। हिंदू मान्यता के मुताबिक नंदी का मुंह महादेव की ओर होता है। ऐसा देश भर के शिव मंदिरों में देखा जा सकता है। उधर, मुस्लिम पक्ष शिवलिंग की जगह फव्वारे की बात जरूर कर रहा है, लेकिन फव्वारा होने का कोई ठोस सबूत अभी तक सामने नहीं रख सका है।

ज्ञानवापी पर हो रहे इस आर-पार पर Times Now नवभारत और VETO का सर्वे देश का मूड सामने रख रहा है। रैंडम डिजिट डायलिंग के जरिये ये सर्वे हुआ है। सर्वे का सैम्पल साइज है 6427 का है। सर्वे के सवाल:-

ज्ञानवापी विवाद पर आपकी राय क्या है ?

वहां पहले मंदिर था        42.74%
वहां शुरू से मस्जिद है        8.36%
बेवजह राजनीतिक मुद्दा है    39.53%
कुछ कह नहीं सकते        9.37%

ज्ञानवापी विवाद पर क्या कहेंगे ?

वहां मस्जिद होनी चाहिए        13.4%
वहां मंदिर निर्माण हो        45.8%
यथास्थिति बरकरार रहे        32.4%
कुछ कह नहीं सकते        8.3%

ज्ञानवापी परिसर में दिखी आकृति शिवलिंग है ?

1. हां                    60%
2. नहीं      30%
3. कह नहीं सकते  10%

शिवलिंग को फव्वारा बताना आस्था का अपमान है ?

1. हां      70%
2. नहीं      20%
3. कह नहीं सकते 10%

ज्ञानवापी मुद्दा 2024 में लोकसभा चुनाव को प्रभावित करेगा ?    

हां, बीजेपी के हक में जाएगा        70.96%
नहीं, बीजेपी को नुकसान होगा            7.84%
किसी को फायदा नहीं होगा        12.57%
कुछ कह नहीं सकते        8.63%

ज्ञानवापी के बाद ताजमहल..क्या ऐसे विवाद देश की छवि खराब करते हैं ?

हां        56.36%
नहीं        12.45%
विवाद निपटाना जरूरी    23.74%
कह नहीं सकते        7.45%

मथुरा कृष्णजन्म भूमि विवाद पर आपकी राय क्या है ?

राजनीतिक मुद्दा है    41.46%
आस्था का मुद्दा है    47.46%
बेवजह विवाद है    5.71%
कुछ कह नहीं सकते    5.37%

क्या महंगाई-बेरोजगारी पर मंदिर-मस्जिद मुद्दा हावी है ?    

हां        18.36%
नहीं        25.67%
कुछ हद तक        36.47%
दोनों मुद्दे जरूरी    19.50%    

ज्ञानवापी के सर्वे का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। मुस्लिम पक्ष की दलीलों के बावजूद वाराणसी कोर्ट में हो रही सुनवाई नहीं रुकी है। और तो और हिंदू पक्ष जिसे शिवलिंग बता रहा है, उस एरिया को protect करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने भी दिया है। ज्ञानवापी का मामला वैसे ही तूल पकड़ रहा है, जैसा 1990 के दशक में अयोध्या के मामले ने पकड़ा था। ये बात विपक्ष को परेशान कर सकती है। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर