Maharashtra Crisis : एकनाथ शिंदे के साथ कौन-कौन है शिवसेना का बागी विधायक, देखें पूरी लिस्ट 

Maharashtra Political Crisis Updates : अपने ओपन लेटर में शिंदे ने उद्धव पर 'मातोश्री' का दरवाजा बंद करने का आरोप लगाया है। शिंदे ने कहा है कि उद्धव से विधायकों का सीधा संपर्क नहीं होता। इस बीच, गुवाहाटी के  होटल में ठहरे शिवसेना एवं निर्दलीयों विधायकों की सूची सामने आई है।

List of Shivsena MLAs sopporting Eknath Shinde
एकनाथ शिंद की बगावत शिवसेना को भारी पड़ सकती है। 
मुख्य बातें
  • महाराष्ट्र में सियासी संकट बढ़ गया है, एकनाथ शिंदे ने बगावत की है
  • शिवसेना के विधायक गुवाहाटी के होटल में शिंदे के साथ ठहरे हुए हैं
  • महाराष्ट्र की राजनीति का भविष्य तय करेगा एकनाथ शिंदे का अगला कदम

List of Shivsena MLAs : महाराष्ट्र में गहराया सियासी संकट कैसे दूर होगा, इसे लेकर कई तरह की बातें कहीं जा रही हैं। उद्धव ठाकरे गुट को अभी भी भरोसा है कि समझाए जाने एवं नया ऑफर दिए जाने पर बागी विधायक मान जाएंगे और संकट दूर हो जाएगा। वहीं, गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में जमे शिंदे बागी विधायकों के साथ अपनी नई रणनीति पर काम कर रहे हैं। महाराष्ट्र में उद्धव सरकार रहेगी या जाएगी यह बहुत कुछ शिंदे के रुख पर निर्भर करेगा। सभी की नजरें एकनाथ शिंदे पर टिकी हैं। इस बीच शिंदे ने उद्धव ठाकरे को तीन पन्ने का पत्र लिखा है। उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम को अपने इस खत के जरिए जवाब देने की कोशिश की है। 

अपने ओपन लेटर में शिंदे ने उद्धव पर 'मातोश्री' का दरवाजा बंद करने का आरोप लगाया है। शिंदे ने कहा है कि उद्धव से विधायकों का सीधा संपर्क नहीं होता। शिंदे का कहना है कि आप कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं से मिलते थे लेकिन अपने विधायकों से दूरी बना ली थी। शिंदे का कहना है कि वह आदित्य ठाकरे के साथ राम लला का दर्शन करने अयोध्या जाना चाहते थे लेकिन उन्हें फोनकर विमान से उतारा गया। इस बीच, गुवाहाटी के  होटल में ठहरे शिवसेना एवं निर्दलीयों विधायकों की सूची सामने आई है। इन विधायकों के नाम हैं-

शिवसेना विधायक

  1. महेंद्र मोरे
  2. भारत गोगवाल
  3. महेंद्र दालवी
  4. अनिल बाबर
  5. महेश शिंदे
  6. शाहाजी पाटिल
  7. शंभुराजे देसाई
  8. दयाराज चौगुले
  9. रमेश बोरनारे
  10. तानाजी सावंत
  11. संदीपन भुमरे
  12. अब्दुल सत्तार
  13. प्रकाश सुरवे
  14. बाजाली कल्याणकर
  15. सजंय सिरसत
  16. प्रदीप जायसवाल
  17. संजय राजमुलकर
  18. संजय गायकवाड़
  19. एकनाथ शिंदे
  20. श्रीनिवास वांगा
  21. प्रकाश अभितकर
  22. चिमनराव पाटिल
  23. सुहास कांडे
  24. किशोरप्पा पाटिल
  25. प्रताप सरनाइक
  26. यामिनी जाधव
  27. लता सोनावणे
  28. बालाजी किनिकर
  29. गुलाबराव पाटिल
  30. योगेश कदम
  31. सदा सरवानकर
  32. दीपक केसारकर
  33. मंगेश कुदालकर

निर्दलीय एवं अन्य विधायक

  1. राजकुमार पटेल, प्रहार संगठन
  2. बच्चू काडू, प्रहार संगठन
  3. नरेंद्र भोंडेकर, निर्दलीय
  4. राजेंद्र पाटिल यादव, निर्दलीय
  5. चंद्रकांत पाटिल, निर्दलीय
  6. मंजूलाल गावित, निर्दलीय
  7. आशीष जायसवाल, निर्दलीय

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर