Kamal Nath के आपत्तिजनक बोल, पूछा- क्या आजादी की लड़ाई में पीएम के परिवार ने लिया था हिस्सा

राष्ट्रीय सेवा दल के कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के सीएम कमल नाथ ने पीएम मोदी के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि क्या उनके परिवार के लोगों ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया जिसका वो बखान करते हैं।

Kamal Nath के आपत्तिजनक बोल, पूछा- क्या आजादी की लड़ाई में पीएम के परिवार ने लिया था हिस्सा
मध्य प्रदेश के सीएम हैं कमलनाथ 

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने पीएम  नरेंद्र मोदी के परिवार पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि क्या उनके माता-पिता आजादी की लड़ाई में शामिल हुए थे। जो लोग स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाते हैं उन्हें ये बताना चाहिए कि उनके परिवार की भूमिका क्या थी। जहां तक कांग्रेस की बात या गांधी परिवार की बात है उस परिवार के ज्यादातर सदस्यों ने आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था यहीं नहीं देश के लिए परिवार ने कुर्बानी भी दी।

कमलनाथ ने कहा इस देश की पहचान विविधता में एकता की रही है। लेकिन आज क्या हो रहा है, यह देश एक झंडे के नीचे खड़ा रहता था। ये बात अलग है कि इस पर हमला किया जा रहा है। यह सरकार एनआरसी की बात कर रही है। इसका अर्थ ये है नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन है। जब एनआरसी की जाएगी तो उसके लिए सबूत मांगा जाएगा। अब सवाल ये है कि क्या आप सिद्ध कर जाएंगे कि आप के बाप और दादा के पास क्या साक्ष्य थे। आज मौजूदा सरकार लोगों को गुमराह कर रही है।

राष्ट्रीय सेवादल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हमें मौजूदा केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करना होगा। यह सरकार किसी न किसी रूप में देश की संस्कृति को नुकसान पहुंचा रही है। हमें इस तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा। वो जानते हैं कि यहां पर लोग किसी ठेके पट्टे के लिए इकठ्ठा नहीं हुए हैं। एक ऐसे भारत के निर्माण की दिशा में हम आगे बढ़ना चाहते हैं जिसे नष्ट किया जा रहा है। 
 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर