नवभारत नवनिर्माण मंच: अनूप जलोटा ने 'ऐसी लागी लगन', मालिनी अवस्थी ने 'राम जी के भईले जनमवा' गाकर की शुरुआत

टाइम्स नाउ नवभारत के विशेष शो 'नवभारत नवनिर्माण मंच' की शुरुआत में भजन गायक अनूप जलोटा और मशहूर गायिका मालिनी अवस्थी ने लोक गीत से समां बांध दिया।

Navbharat Navnirman Manch: Anoop Jalota sang - Aisi Lagi Lagan, Malini Awasthi sang Gaya - Ram ji ke bhaile janamwa
नवभारत नवनिर्माण मंच पर मालिनी अवस्थी और अनूप जलोटा 
मुख्य बातें
  • टाइम्स नाउ नवभारत ने देश के नवनिर्माण में एक नई पहल की शुरुआत की।
  • कार्यक्रम की शुरुआत मालिनी अवस्थी और अनूप जलोटा ने की।
  • इस कार्यक्रम में सियासी हस्तियां भी शामिल होंगी।

लखनऊ : टाइम्स नाउ नवभारत ने आज अपने विशेष शो 'नवभारत नवनिर्माण मंच' में देश के विकास में सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की भूमिका पर चर्चा करने जा रहा है। इस मंच पर कई बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं।  कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक अनूप जलोटा ने ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन... गाकर  की। उनके साथ इस कार्यक्रम में मंच पर मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति को आगे ले जाने में उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यूपी की कई हस्तियों ने संस्कृति को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई।  है। साथ ही उन्होंने अपनी सुरीली आवाज के जरिये 'राम जी के भैइले जनमवा चलो हो कर आई दर्शनवां..'. गीत गाया।

इससे पहले मालिनी अवस्थी ने कहा कि कल हिंदी दिवस था टाइम्स नाउ हिंदी का चैनल लाकर खूबसूरत बदलाव लेकर आया। यह हिंदी चैनल भारतीयता की ओर बढ़ते कदम का द्योतक है। मैं इसका स्वागत करती हूं। मैं मानती हूं जिस हिंदी को हम बोलते, पढ़ते हैं उसने इसी उत्तर प्रदेश में आकार लिया है। ब्रज, अवधी और फारसी से मिलकर हिंदी का वर्तमान स्वरूप सामने आया।

उन्होंने कहा कि मैं गायिका का साथ-साथ देश की नागरिक भी हूं। अनूप जी का शुरुआत का दौर लखनऊ में बीता। मेरा गोरखपुर में बीता। हमने अपने सामने खाद के कारखाने बंद होते देखा। आज 30 वर्षों बाद इस कारखाने को चालू होता देख रहे हैं।

अनूप जलोटा कहा कि मैंने उत्तर प्रदेश में ही जन्म लिया । नैनीताल उस वक्त उत्तर प्रदेश में था। उन्होंने कहा कि ये जो भारत है। भ से भाव है, र से राग है, त से ताल है। हमारा भारत भावनाओं का, संगीत का, स्वरों का, ताल का है। जिसमें सब लोग एक ही स्वर में गाते हैं।

मालिनी अवस्थी और अनूप जलोटा के अलावा इस कार्यक्रम में मनोज तिवारी, दिनेश लाल निरहुआ, स्वामी रामदेव, अखिलेश यादव, स्वतंत्र देव सिंह, सिद्धार्थ नाथ सिंह, केशव मौर्य, मोहसिन रजा, अदिति सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असदुद्दीन ओवैसी कई हस्तियां शामिल होंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर