Opinion Janta Ka: आजाद भारत का सबसे घातक राजनीतिक निर्णय? किस फैसले ने दी सबसे ज्यादा खुशी? ये है जनता की राय

Times Now Navbharat Opinion Poll: टाइम्स नाउ नवभारत ने NSight Consulting के साथ मिलकर ओपिनियन पोल किया है। इसके माध्यम से देश की जनता का मूड सामने आया है।

opinion poll
आजादी की 75वीं सालगिरह पर आम आदमी का पहला ओपिनियन पोल  

Opinion Janta Ka: 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टाइम्स नाउ नवभारत ने जनता की राय जानी है। ये आम आदमी का पहला ओपिनियन पोल है। इससे आप इतिहास के बारे में काफी जान पाएंगे। इस पोल से पता चलेगा कि आज की जनता देश के इतिहास और उससे जुड़े लोगों के बारे में क्या सोचती है। ये ओपिनियन पोल टाइम्स नाउ नवभारत ने NSight Consulting के साथ किया है। इस सर्वे में कुल 20 सवाल किए गए हैं। ये सर्वे हमने देश के 28 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 15000 लोगों की राय के आधार पर तैयार किया है।

पहला सवाल पूछा गया था कि देश को आजादी दिलाने में सबसे अहम भूमिका किसकी रही?

जवाहर लाल नेहरू- 4.34%
सरदार पटेल- 7.04%
महात्मा गांधी- 57.39%
सुभाष चंद्र बोस- 31.24%

आजाद भारत का सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री कौन?

इंदिरा गांधी- 16.8%
जवाहर लाल नेहरू- 15.5%
नरेंद्र मोदी- 42.6%
अटल बिहारी वाजपेयी- 25% 

एक भारत बनाने में सबसे अहम रोल किसका?

सरदार पटेल - 62.66%
जवाहर लाल नेहरू - 31.91%
माउंट बेटन - 5.43%

चीन से निपटने में ज्यादा प्रभावशाली प्रधानमंत्री कौन?

नरेंद्र मोदी- 59.2%
इंदिरा गांधी- 17.6%
अटल बिहारी वाजपेयी- 16.5%
जवाहर लाल नेहरू- 6.7% 

आजाद भारत में सबसे बेहतर इकोनॉमिक पॉलिसी किस सरकार में रही?

मोदी सरकार 35.2%
मनमोहन सरकार 29.7%
वाजपेयी सरकार 15.1%
इंदिरा सरकार 9.8%
नरसिम्हा सरकार 5.6%
नेहरू सरकार 4.6% 

आजाद भारत का सबसे घातक राजनीतिक निर्णय?

CAA/NRC 31.2%
इमरजेंसी 30.4%
बाबरी कांड 20.8%
ऑपरेशन ब्लू स्टार 11.2%
मंडल की रिपोर्ट 6.4%

मुस्लिम तुष्टीकरण की सियासत को बढ़ावा देने का जिम्मेदार कौन?

जवाहर लाल नेहरू-39.05%
राजीव गांधी-26.88%
असदुद्दीन ओवैसी-17.48%
लालू प्रसाद यादव-11.81%
वी पी सिंह-4.79%

कश्मीर की समस्या किसकी देन?

जवाहर लाल नेहरू-40.2%
मोहम्मद अली जिन्ना-29%
शेख अब्दुल्ला-22%
माउंट बेटन-8.8%

आजाद भारत का गेमचेंजर निर्णय

370 हटाना- 45.5%
परमाणु परीक्षण- 21.4%
बैंक्स का राष्ट्रीयकरण- 20.3%
आर्थिक उदारीकरण- 12.7%

आजाद भारत का सबसे प्रभावशाली गृहमंत्री कौन?

सरदार पटेल-36.02%
अमित शाह-33.86%
लाल कृष्ण आडवाणी-20.01%
पी चिदंबरम-10.11%

आजाद भारत का वो लम्हा जिसने पूरे देश को खुशी दी?

राम मंदिर का फैसला- 36.3%
370 हटना- 14.9%
1971 की जीत- 14.4%
1983 वर्ल्ड कप में जीत- 14.5%
परमाणु परीक्षण- 11.1%
राकेश शर्मा का अंतरिक्ष में जाना- 8.7%

आजाद भारत में आंतरिक सुरक्षा को किस सरकार ने बेहतर किया?

मोदी सरकार- 56.91%
वाजपेयी सरकार- 15.64%
मनमोहन सरकार- 14.84%
इंदिरा सरकार-12.61%

आजाद भारत का बड़ा दुखदायी लम्हा?

कोरोना की लहर 56.6%
26/11 मुंबई हमला 23.5%
महात्मा गांधी की हत्या 11%
इंदिरा गांधी की हत्या 9%

आजाद भारत का सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर?

सचिन तेंदुलकर 38.63%
महेंद्र सिंह धोनी 26.93%
कपिल देव 13%
विराट कोहली 10.36%
सौरव गांगुली 6.41%
सुनील गावस्कर 4.67%

आजाद भारत पर बड़ा प्रभाव छोड़ने वाले खिलाड़ी?

मिल्खा सिंह 47.4%
सानिया मिर्जा 21.5%
पीटी उषा 17.4%
विश्वनाथन आनंद 11.6%
प्रकाश पादुकोण 2.1% 

आजादी से अब तक ऐसी कौन सी बुरी आदत है जो भारतीय छोड़ नहीं पाए हैं?

रिश्वतखोरी 42.13%
गंदगी फैलाना 24.88%
नियम तोड़ना 18.76%
पब्लिक प्लेस में थूकना 8.07%
धौंस देना 6.17%

आज भारत के लिए सबसे जरूरी फैसला कौन सा है?

जनसंख्या नियंत्रण कानून 53.56%
सोशल सिक्योरिटी 16.52%
फ्री वर्ल्ड क्लास हेल्थ सेवा 16.31%
समान आचार संहिता 13.62%

आजाद भारत की सबसे लोकप्रिय फिल्म?

मदर इंडिया 36.7%
शोले 31.6%
लगान 14.1% 
मुगल-ए-आजम 9.6%
दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे 8%

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर