पाकिस्तान का प्रोजेक्ट 'शेरनी', देखें कैसे भारत में जासूसी के लिए हो रही है 300 लड़कियों की भर्ती

इंटेलिजेंस की तरफ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। इसमें पाकिस्तान की नापाक करतूत सामने देखने को मिल रही है। एक भारतीय जवान से पूछताछ के बाद पता चल रहा हैं कि वह पिछले कई समय से हनीट्रैप मामले में फंसा था। इंटेलिजेंस ने जवान से पूछताछ के बात जो जानकारी सामने आयी है वो चौकाने वाली है।

Pakistan recruited 300 girls for spying in India and given special training of dark web
जासूसी के लिए भर्ती की गई लड़कियों को बाकायदा ट्रेनिंग दी जाती है 
मुख्य बातें
  • पाकिस्तानी 'मैडम X' , TIMES NOW नवभारत का बड़ा खुलासा
  • हिंद के सैनिकों को सावधान करने वाला, भारत की सुरक्षा में सेंध को रोकने वाला खुलासा
  • पाकिस्तानी महिला एजेंट के जाल में इस तरह फंसा भारतीय जवान

Pakistan Honey Trap News: आपको बताते कि हैं कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ किस तरह गंदी साजिश रच रहा है। महिलाओं के जरिए दुश्मन को अपने जाल में फँसाने का खेल बहुत पुराना है। सैकड़ों किस्से हैं ऐसे। 1950 के दशक में मास्को में भारत का एक डिप्लोमेट हनीट्रैप्ड हुआ तो नेहरुजी ने उसकी नौकरी बचाई। सीनियर रॉ ऑफिसर के.वी.उन्नीकृष्णन को पनामा की एयरहोस्टेस ने हनीट्रैप किया, जो बाद में अमेरिकी खुफिया एजेंसी की अधिकारी निकली थी। यानी हनीट्रैपिंग का खेल नया नहीं है, लेकिन पाकिस्तान ने हिन्दुस्तान के खिलाफ इस गंदे खेल को पूरी रणनीति के साथ खेलना शुरु किया है। यकीन जानिए, ये रिपोर्ट आँख खोलने वाली है। 

पुराने पैंतरे अपना रहा है पाकिस्तान

भारत के खिलाफ साजिश रचने के लिए पाकिस्तान फिर से अपने पुराने पैंतरे पर लौट आया है। जब वो अपनी आतंकी प्लान को नाकाम देने में नाकाम हो रहा है, तो अब उसने लेडी जासूसों को काम पर लगा दिया है। 300 महिला जासूसों की फौज खड़ी की गई है, जिनके टारगेट पर हैं भारतीय सेना के जवान। ये लड़कियां सोशल मीडिया के जरिए जवानों को प्यार की जाल में फंसाकर खुफिया जानकारी निकालती हैं। जवानों को उनकी साजिश पर शक ना हो, इसके लिए वो फोन पर बात करती हैं, बॉलीवुड गानों पर वीडियो रील्स बनाकर भेजती हैं। शादी करने का झांसा देती हैं। यहां तक कि हिंदू-देवी देवाओं के साथ फोटो भी शेयर करती हैं। ये चौंकाने वाला खुलासा उस सैनिक ने किया है, जो पाकिस्तानी जासूस की जाल में फंस गया था।

Jaipur Honey Trap: जयपुर में हनी ट्रैप का मामला, इलाज के नाम पर बिछाया ब्लैकमेलिंग का जाल

बौखलाया है पाकिस्तान

घाटी में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से इसी तरह देश के दुश्मनों का धड़ाधड़ एनकाउंटर हो रहा है। ऑपरेशन ऑलआउट के तहत पाकिस्तान के पालतू आतंकियों को जहन्नुम पहुंचाया जा रहा है। हालात ये हैं कि घाटी में पुराने आतंकी बहुत ही कम बचे हैं। जो नए आतंकी बन रहे हैं, उन्हें ट्रेनिंग नहीं मिल पा रही है। आतंकियों के पास हथियारों की भारी किल्लत है। इसीलिए आतंक के आका बुरी तरह बौखलाए हुए हैं। इसीलिए वो जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग के जरिए दहशत फैलाने में जुटे हैं। आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। दो हफ्ते पहले उन्होंने राहुल भट्ट की हत्या की, तो अब आमरीन की। बावजूद इसके देश के दुश्मनों की नापाक साजिश नाकाम हो हो रही है। लिहाजा अब पाकिस्तान हिंदुस्तान के खिलाफ अब पुराने पैंतरा आजमा रहा है। जिसका नाम है-पाकिस्तान की 'विषकन्या'

इस तरह फंसाते हैं जवानों को

पाकिस्तानी सेना और वहां की खुफिया एजेंसी के टारगेट पर हैं हिंदुस्तानी सेना के जवान। जब पाकिस्तानी फौज भारतीय वीरों से आमने-सामने की लड़ाई में नहीं लड़ पा रही है, तो हनीट्रैप का सहारा ले रही है।  फीमेल एजेंट सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के जवानों से दोस्ती करती हैं। उन्हें अपने प्यार या हुस्न के जाल में फंसाती हैं, फिर उस साजिश को अंजाम देती हैं, जो उनका मकसद होता है। यानि भारतीय सेना से जुड़ी सीक्रेट जानकारी हासिल करना। पाकिस्तानी साजिश को लेकर ये सनसनीखेज खुलासा तब हुआ, जब जोधपुर से भारतीय सेना का एक जवान ISI एजेंट को सेना की सीक्रेट जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार हुआ।

जब जोधपुर में तैनात जवान बना शिकार

गिरफ्तार जवान का नाम-प्रदीप कुमार है। प्रदीप उत्तराखंड के रुड़की का रहने वाला है। 3 साल पहले प्रदीप सेना में भर्ती हुआ था। तभी से जोधपुर में तैनात था। 6 महीने पहले ISI की इस एजेंट और प्रदीप की सोशल मीडिया पर दोस्ती हो गई। इसके बाद से वो पाकिस्तान की विषकन्या की जाल में फंसता चला गया।भारतीय सेना का जवान प्रदीप कुमार सेना की सीक्रेट जानकारी पाकिस्तानी जासूस को देने के आरोप में पकड़ा गया। इंटेलिजेंस ने जब उससे पूछताछ की, तो कई सनसनीखेज और चौंकाने वाले खुलासे हुए। पड़ताल और पूछताछ में हनीट्रैप में फंसाने वाली पाकिस्तानी एजेंट के कुछ वीडियो मिले हैं। जांच में सामने आया कि पाकिस्तानी एजेंट बॉलीवुड सॉन्ग पर रील्स बनाकर भारतीय सेना के जवानों को फंसाती है। पाकिस्तानी जासूस के ऐसे वीडियो पहली बार सामने आए हैं।

Honey Trap: हनी ट्रैप की नापाक जाल में सेना का पूर्व जवान, सात दिन की पुलिस रिमांड

इस तरह फंसाया जवान को

खूबसूरत दिखने वाली ये महिला एजेंट सोशल मीडिया पर कई तरह के रील्स बनाती थी। बॉलीवुड सॉन्ग पर बनाए गए रील्स वो सेना के जवान को भेजती थी, ताकि जवान उसपर आसानी से ऐतबार कर लें। पड़ताल और पूछताथ में खुफिया एजेंसी को पता चला है कि भारतीय जवानों को ट्रैप करने के लिए पाकिस्तानी महिला एजेंट एक नहीं बल्कि कई फर्जी नामों का इस्तेमाल करती है। इनमें से कुछ नाम हैं-प्रिया शर्मा, पायल शर्मा, हर्लीन कौर, पूजा राजपूत। पाकिस्तान की इस महिला जासूस ने खुद को मध्य प्रदेश की रहने वाली बताया था। उसने कहा था कि वो बेंगलुरु के एमएनएस में काम करती है। पाकिस्तान की जासूस हसीना ने दिल्ली आकर प्रदीव से मिलने और शादी करने का वादा किया था। प्रदीप भी इसके लिए तैयार था, लेकिन उससे पहले ही पाकिस्तानी एजेंट ने खेल कर दिया। इस तरह के वीडियो बनाकर वो हर सुख और दुख में साथ देने का वादा करती थी। प्रदीप कुमार इसी धोखे का शिकार हो गया। पाकिस्तानी जासूस जैसा कहती गई, वो वैसा ही करता गया। पाकिस्तानी एजेंट और जवान सोशल मीडिया पर तो जुड़े ही थे।

वीडियो कॉल और चैट के जरिए होती थी बातचीत

साथ ही दोनों ने एक दूसरे का नंबर भी शेयर कर रखा था। 6 महीने से दोनों व्हाट्सऐप चैट, वॉइस और वीडियो कॉल के जरिए बात कर रहे थे। बातचीत के दौरान ही प्रदीप ने अपने ऑफिस से सेना से जुड़ी सीक्रेट जानकारी दी। व्हाट्सऐप के जरिए महिला को गोपनीय दस्तावेजों की फोटो भी भेजी। इतना ही नहीं आरोपी ने खुद की सिम भी पाकिस्तानी एजेंट को भेज दी। उसने कई ओटीपी भी शेयर किए। पाकिस्तानी महिला जासूसों के टारगेट पर भारतीय सेना के कई जवान थे। लेकिन प्रदीप उसका शिकार बन गया। फिलहाल प्रदीप से सुरक्षा एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही हैं, ताकि पाकिस्तान की इस हनीट्रैप वाली साजिश का मुकम्मल खुलासा हो सके। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर