पात्रा चॉल की 'करप्शन कथा', मिस्टर एंड मिसेज राउत की वजह से गरीबी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं 672 परिवार!

पात्रा चॉल मामले जिसमें भ्रष्टाचार के आरोपों में संजय राउत और उनका पत्नी वर्षा राउत ईडी के चक्रव्यूह में हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर पात्रा चॉल के पीड़ित ने बताया कि किसने उनके साथ फ्लैट के नाम पर धोखा किया और किसकी वजह से कई परिवार आज गरीबी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं?

Patra Chawl's Corruption Story, 672 families are forced to live in poverty because of Mr and Mrs Raut!
संजय राउत और उनकी पत्नी ईडी के शिकंजे में 

स्पेशल रिपोर्ट में बात मिस्टर एंड मिसेज राउत की। मिस्टर संजय राउत तो पहले से ही ईडी के शिकंजे में फंसने के बाद सलाखों के पीछे हैं लेकिन आज मिसेज राउत की भी ईडी दफ्तर में पेशी हो गई। जी हां हम बात कर रहे हैं संजय राउत और उनकी पत्नी वर्षा राउत की। पात्रा चॉल केस में समन के बाद शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत मुंबई के ईडी के दफ्तर पहुंची। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय राउत और वर्षा से आमने-सामने ईडी ने सवाल जवाब किए हैं। प्रवर्तन निदेशालय पहले ही पात्रा चॉल घोटाले में संजय राउत को 1 अगस्त को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि गुरुवार को कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाते हुए उन्हे 8 अगस्त तक जेल भेज दिया है।

अब ये समझिए आखिर वर्षा राउत से क्यों पूछताछ हो रही है?

  1. प्रवीण ने वर्षा राउत को 83 लाख दिए।
  2. अलीबाग में 10 प्लॉट खरीदे गए।
  3. ED को पैसों का सोर्स जानना है।
  4. मुंबई में खरीदे फ्लैट के पैसों का सोर्स क्या है?
  5. प्रवीण की पत्नी से मिले लोन का सच क्या है?
  6. स्वपना पाटकर से क्या रिश्ते हैं?

सोचिए, किसी से कहा जाए कि तुम अपना घर छोड़ दो। हम उसके बदले में उसी जगह शानदार फ्लैट बनाकर देंगे और 14 साल बीत जाने के बाद भी फ्लैट ना मिले और खुद किराएदार बन जाए।  मुंबई में ऐसा हुआ है एक, दो नहीं बल्कि 672 परिवारों के साथ। उन 672 परिवारों को 14 साल बाद भी अपना घर नहीं मिला और वो किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं। ये कहानी है मुंबई के पात्र चॉल की।

वही पात्रा चॉल जिसमें भ्रष्टाचार के आरोपों में मिस्टर एंड मिसेज राउत ईडी के चक्रव्यूह में हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर पात्रा चॉल के पीड़ित ने बताया कि किसने उनके साथ फ्लैट के नाम पर धोखा किया और किसके भ्रष्टाचार की वजह से कई परिवार आज गरीबी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं ? टाइम्स नाउ नवभारत संवाददाता अरुणिल सदाडेकर ने मुंबई से आपके लिए जो EXCLUSIVE रिपोर्ट भेजी है। वो आपको ही नहीं महाराष्ट्र के नेताओं को भी परेशान कर देगी। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर