Rashtravad : 70 सेकेंड में '27 गालियां', खुलासे पर खामोश संजय राउत, महिला का अपमान कैसे सह रहे हैं उद्धव ?

Rashtravad: शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत एक ऑडियो फोन कॉल में एक महिला को गाली देते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने  70 सेकेंड में 27 बार गालियां दी हैं। टाइम्स नाउ नवभारत इस ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है। क्या संजय राउत को इस पर सफाई नहीं देनी चाहिए? वे आखिर सवालों से क्यों भाग रहे हैं।

Rashtravad: 27 abuses in 70 seconds, Sanjay Raut silent on revelations, how is Uddhav Thackeray tolerating the insult of a woman?
शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत 
मुख्य बातें
  • गाली नहीं दी तो फिर भागे क्यों संजय राउत ?
  • संजय राउत पर गाली देने का आरोप, क्या कार्रवाई करेंगे उद्धव ठाकरे?
  • उद्धव की 'अहंकारी सेना' का सच से सामना !

Rashtravad: शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत का एक ऑडियो फोन कॉल टाइम्स नाउ नवभारत के पास है। संजय राउत पर आरोप है कि वो एक महिला को फोन पर धमका रहे हैं। 70 सेकेंड के ऑडियो में संजय राउत ने 27 बार गालियां दी हैं। टाइम्स नाउ नवभारत इस ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है लेकिन सच दिखाना हमारा काम है। दूसरी तरफ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के एक बयान से इतने आगबबूला हो गए कि वो राज्यपाल को चप्पल दिखाने की बात करने लगे। 

पहले बात करते हैं संजय राउत की उस धमकी की जिसे वो एक महिला को दे रहे हैं। संजय राउत फोन पर महिला को भद्दी भद्दी गाली दे रहे हैं 70 सेकेंड में 27 बार संजय राउत ने गाली दी है। महिला ने इसकी पुलिस को शिकायत भी की है। महिला का आरोप है कि उसे कई नंबरों से फोन कॉल करके धमकियां दी गई। सबसे पहले आपको वो ऑडियो क्लिप को सुनना चाहिए। 

संजय राउत के इस ऑडियो क्लिप के सामने आने के बाद टाइम्स नाउ नवभारत ने संजय राउत से उनका पक्ष जानना चाहा- संजय राउत से इस बारे में सवाल किया गया तो संजय राउत सवाल से भागते नजर आए। छोटी छोटी बात पर मीडिया के सामने आकर टिप्पणी करने वाले संजय राउत इस ऑडियो क्लिप पर चुप क्यों हैं? क्या संजय राउत को इस पर सफाई नहीं देनी चाहिए? संजय राउत आखिर क्यों सवालों से भाग रहे हैं हमने एक बार नहीं बल्कि दो बार कैमरे के सामने संजय राउत से ये सवाल पूछा लेकिन संजय राउत मौन रहे- सुनिए 

संजय राउत के बयान के बाद बीजेपी समेत तमाम राजनीतिक पार्टियां हमलावर हैं तो दूसरी तरफ दबे जुबान में ही सही शिवसेना के कुछ नेता संजय राउत का सपोर्ट कर रहे हैं लेकिन खुलकर कोई नहीं बोल रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है लेकिन ये जानना जरूरी है कि क्या ये बयान संजय राउत का ही है या नहीं इसलिए हमने संजय राउत के इस ऑडियो क्लिप और पुराने बयान को मिलाने की कोशिश की कि क्या आवाज एक जैसी है या अलग -अलग आप भी सुनिए और खुद अंदाजा लगाइए।

ऐसे में आज के सवाल हैं 
प्रॉपर्टी मैटर...राउत का 'गाली कल्चर' ?
70 सेकेंड में 27 गाली, सफाई पर चुप ?
गाली नहीं दी तो फिर भागे क्यों राउत ?
महिला का अपमान..कैसे सह रहे उद्धव ? 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर