Times Now Navbharat 1 अगस्‍त को होगा लॉन्‍च, CM योगी, केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने दी बधाई

टाइम्‍स नेटवर्क का हिंदी न्‍यूज चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' 1 अगस्त को सुबह 10 बजे लॉन्च हो रहा है। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने चैनल को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Times Now Navbharat
Times Now Navbharat  

Times Now Navbharat: टाइम्स नेटवर्क का हिंदी न्यूज चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' 1 अगस्त को लॉन्च हो रहा है। 'अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत' के जज्बे के साथ टाइम्‍स नाउ नवभारत कल (रविवार, 1 अगस्‍त) से दर्शकों के बीच होगा और बदलते व उभरते भारत की आवाज बनेगा। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने टाइम्‍स नाउ नवभारत चैनल को लॉन्चिंग के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

टाइम्‍स नाउ नवभारत का नेतृत्व देश की जानी-मानी एवं तेज-तर्रार पत्रकार नाविका कुमार (एडिटर-इन-चीफ) कर रही हैं। तमाम हिंदी समाचार चैनलों की होड़ में टाइम्‍स नाउ नवभारत नए तरह से धमाके को तैयार है। इसका मकसद केवल महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि समाधान मिले। यह खबरों की तह तक पहुंचने की कोशिश करेगा और दर्शकों को उनसे जुड़े मुद्दों की हर तरह की जानकारी प्रदान करेगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर