100 करोड़ वैक्सीनेशन का जश्न, सन्नाटे में क्यों विपक्ष? देखिये Sawal Public Ka

आज देश ने एक बड़ा कीर्तिमान रच डाला है। लगातार मेहनत और संकल्प से देश के फ्रंट लाइन वारियर्स ने 100 करोड़ वैक्सीन के आंकड़े को छू लिया है। इस पर दुनियाभर से भारत की तारीफ भी हो रही है। लेकिन इसी बीच कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला ने इसे ढकोसला बता दिया।

100 करोड़ वैक्सीनेशन जश्न, सन्नाटे में क्यों विपक्ष? देखिये Sawal Public Ka
100 करोड़ वैक्सीनेशन का जश्न, सन्नाटे में क्यों विपक्ष? देखिये Sawal Public Ka 

Times Now नववभारत के शो 'सवाल पब्लिक का' में आज तीन बड़ी खबरों पर चर्चा हुई। पहली बड़ी खबर देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार कर लेने की है तो दूसरी बड़ी खबर बॉलीवुड से है, जहां चंकी पांडेय की बेटी अन्नया पांडे से ड्रग्स केस में NCB ने पूछताछ की है। तीसरी बड़ी खबर ये है कि शाहरुख खान आज अपने बेटे आर्यन से मिलने जेल पहुंचे। आर्यन की जमानत पर अब मंगलवार को सुनवाई होगी। उनकी कस्टडी किला कोर्ट ने 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। 

देश में जश्न है, क्योंकि कोरोना की लड़ाई में वायरस को रोकने का ये एक माइल्डस्टोन एचिवमेंट है। दुनियाभर से बधाई मिल रही है और मिलनी भी चाहिए। क्यों न मिले? छह महीने पहले का समय याद कीजिए। आज प्रधानमंत्री ने भी यही कहा।

पीएम मोदी ने कहा, '21 अक्टूबर 2021 का ये दिन इतिहास में दर्ज हो गया है। 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी का मुकाबला करने के लिए देश के पास अब 100 करोड़ वैक्सीन डोज का मजबूत सुरक्षा कवच है। ये उपलब्धि भारत की है, भारत के प्रत्येक नागरिक की है। मैं देश की वैक्सीन मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों, वैक्सीन ट्रांसपोर्ट में जुड़े कर्मयोगियों, वैक्सीन लगाने में जुटे हेल्थ सेक्टर के प्रोफेशनल, सभी का खुले मन से, हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।'

दुनिया में देश का डंका बज रहा है। जाहिर है मोदी सरकार के समय ऐसा हुआ तो तारीफ तो उन्हीं की होगी। किसी और सरकार में होता तो उसकी तारीफ होती। लेकिन जश्न का ये माहौल देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी को प्रपंच लगता है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दुनिया को यही कहा।

WHO बधाई दे रहा। दुनियाभर से बधाई आई। कई देशों ने माना कि यह भारत के लिए गर्व का पल रहा। लेकिन कांग्रेस ने खोज-खोजकर डिक्शनरी से आज भी शब्द निकाले। प्रपंच, स्वांग, ढकोसला, ढोंग। सिर्फ इतना ही नहीं, वैक्सीनेशन पर राहुल गांधी चुप हैं। प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, शरद पवार, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव सब चुप हैं। अगर कोई बोला भी तो ढ़ोंग-ढकोसला ही। बधाई किसी ने दिल खोलकर नहीं दी। अब सवाल पब्लिक का है: 

1. क्या विपक्ष ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन की बधाई इसलिए नहीं दी, क्योंकि क्रेडिट मोदी सरकार को चला जाता? 
2. दुनिया ने ताली बजाई..विपक्ष की खामोशी क्या कहती है? 
3. 100 करोड़ वैक्सीनेशन कोरोना से लड़ाई में कितना मायने रखती है? 
4. रिकॉर्ड वैक्सीनेशन से थर्ड वेव का खतरा कितना कमा? 

देखिये Times Now नववभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ सवाल पब्लिक का।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर