Jaipur Human Fetus Case: यहां मिला प्लास्टिक की थैली में 7 माह का भ्रूण, पुलिस ने रखवाया मोर्चरी में

Jaipur Human Fetus Case: एक शख्स पब्लिक टॉयलेट में लघुशंका के लिए गया। इस बीच उसे तेज बदबू आई तो आसपास देखा। इसके बाद दीवार पर रखे कपड़े में प्लास्टिक की थैली को खोला तो उसमें मानव भ्रूण लिपटा मिला।

Jaipur Human Fetus Case
जयपुर के चांदपोल इलाके में प्लास्टिक की थैली में मिला भ्रूण  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • प्लास्टिक की थैली में बंधा था 7 माह का भ्रूण
  • पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया
  • घटना राजधानी के चांदपोल इलाके की है

Jaipur Human fetus Case: राजधानी जयपुर में एक पब्लिक टॉयलेट में कपड़े के अंदर प्लास्टिक की थैली बांध कर दीवार पर रखा गया मानव भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना राजधानी के चांदपोल इलाके की है। दरअसल मामले का खुलासा तब हुआ जब एक शख्स पब्लिक टॉयलेट में लघुशंका के लिए गया। इएस बीच उसे तेज बदबू आई तो आसपास देखा। इसके बाद दीवार पर रखे कपड़े में प्लास्टिक की थैली को खोला तो उसमें मानव भ्रूण लिपटा मिला।

एक बारगी तो वह शख्स हैरान रह गया। इसके बाद आसपास के लोगों को बताया। सूचना पर संजय सर्किल थाने से मौके पर आई पुलिस ने मानव भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया है। अब पुलिस मामले के जुड़े लोगों की तलाश कर रही है। 

प्लास्टिक की थैली में बंधा था 7 माह का भ्रूण

संजय सर्किल थाने के सीआई मोहम्मद शफीक खान ने बताया कि मानव भ्रूण को लेकर चांदपोल बाजार में जूस की दुकान चलाने वाले सांवरमल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक सांवरमल हनुमान ढाबे के सामने पब्लिक टॉयलेट में गया था। जहां दीवार पर कपड़े में कुछ लिपटा हुआ रखा था। जिसमें से बदबू आ रही थी। उसे कुछ शंका हुई तो कपड़े को उतारा जिसके अंदर एक नीले रंग की प्लास्टिक थैली में मानव भ्रूण बंधा मिला। सीआइ के मुताबिक भ्रूण करीब 7 माह का है, जो कि पूरा विकसित हो चुका है। सीआइ ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं अब इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि मानव भ्रूण को कब और किसने यहां पर लाकर छिपाया। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच से भ्रूण के अज्ञात मां-बाप का पता लगाया जा रहा है। 
 

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर