राजस्थान में RTI कार्यकर्ताओं को कुचलकर मारने का प्रयास, तीन बिल्डर समेत 4 पर षड़यंत्र का आरोप

जयपुर समाचार
भंवर पुष्पेंद्र
Updated Feb 17, 2022 | 09:52 IST

राजस्थान के झुंझुनूं में आरटीआई कार्यकर्ताओं को कुचलकर मारने का प्रयास किया गया है। शहर के तीन बिल्डर समेत चार पर षड़यंत्र का आरोप लगाया है।

Attempt to crush and kill RTI activist in Rajasthan, 4 including three builders accused of conspiracy 
झुंझुनूं में आरटीआई कार्यकर्ताओं को मारने की कोशिश 
मुख्य बातें
  • आरटीआई कार्यकर्ता अशोक मोदी पर हमला
  • अवैध निर्माण के खिलाफ छेड़ रखा है अभियान
  • कई दिनों से मिल रही थी धमकियां

झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं में एक आरटीआई कार्यकर्ता को गाड़ी से कुचलकर मारने की कोशिश की गई है। लेकिन हमले में आरटीआई कार्यकर्ता बाल-बाल बच गया है। रात 08:25 बजे की है जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं कोतवाली पुलिस का घटना के बाद लापरवाही भरा रवैया भी सामने आया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाली थाने के एसआई महेश कुमार से जब मीडियाकर्मियों ने मामले की जानकारी जाननी चाही तो वे बोले की पहले रिपोर्ट तो आने दो। यदि दोनों पक्षों में समझौता हो गया तो। जिससे साफ-साफ जाहिर होता है कि वारदात के बाद भी पुलिस समझौते का इंतजार कर रही है। क्योंकि आरटीआई कार्यकर्ता ने शहर के तीन नामचीन बिल्डरों समेत चार जनों पर उसे जान से मारने का षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया है। 

आरटीआई कार्यकर्ता अशोक मोदी ने बताया कि वह कल रात को अपनी दुकान से घर आ रहा था। उसके घर से कुछ दूरी पहले पर एक बोलेरो गाड़ी और उसे उसकी स्कूटी को जोर से टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद अशोक मोदी पास के नाले में जा गिरा। जिससे वह बच गया। आरोप है कि बोलेरो जीप वाला जिस तरह आया। वो उन्हें कुचलने की कोशिश कर रहा था। थोड़ी दूर पर कुछ लोगों ने हादसा देखा तो उन्होंने बोलेरो को रोकने की कोशिश की। ले​किन बोलेरो चालक बाद में फिल्मी स्टाइल में मौके से भाग गया। घटना के सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया। इसके बाद कोतवाली थाने के एसआई महेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और आरटीआई कार्यकर्ता अशोक मोदी से घटना की जानकारी ली। लेकिन अशोक मोदी के घर से बाहर आते ही जब मीडियाकर्मियों ने उनसे वारदात के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। हो सकता है दोनों पक्षों में समझौता हो जाए। बड़े बड़े मामलों में समझौता हो जाता है। इसलिए वे कुछ नहीं बोल सकते।

कमल हाइट्स के पास बन रही है बिल्डिंग

अशोक मोदी ने बताया कि शहर के कुछ बिल्डरों द्वारा कमल हाइट्स के पास के पास एक बिल्डिंग बनाई जा रही है। जो नियमों के विरूद्ध है और अवैध निर्माण है। उन्होंने इस बिल्डिंग पर स्टे ले रखा था। लेकिन पिछले सात-आठ दिन से इस बिल्डिंग का निर्माण फिर से शुरू कर दिया गया। जिसके बाद वे लगातार शिकायत कर रहे थे। इसी दरमियान उनके पास अलग-अलग तरीकों से बिल्डरों द्वारा धमकियां दी जा रही थी कि उसे जान से मार देंगे। यदि शिकायत की तो। 

एक बिल्डर की कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद

अशोक मोदी ने बताया कि उनके पास एक बिल्डर की कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। जिसमें वह खुद अशोक मोदी को कह रहा है कि यह बिल्डिंग मेरी है। यदि इसके खिलाफ कुछ किया तो अच्छा नहीं होगा। साथ ही वो यह कह रहा है कि अब अति हो गई है। तुझे बता दिया है। वहीं एक बिल्डर ने पहले भी उसके साथ मारपीट की थी। जिसका मामला कोतवाली में दर्ज है।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर