माउंट आबू में नड्डा ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश, कहा- हर वर्ग के कार्यकर्ता का बीजेपी में सम्मान  

प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन के प्रथम सत्र के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में भाजपा का योगदान पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के समक्ष विषय रखा।

BJP president JP Nadda motivates party workers in Mount Abu
माउंट आबू में नड्डा ने भरा BJP कार्यकर्ताओं में जोश। 

JP Nadda : राजस्थान के माउंट आबू में आयोजित प्रदेश प्रशिक्षण शिविर सत्र के अंतिम दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे और उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकार्ताओं को संबोधित किया। जेपी नड्डा ने कहा कि सदैव सुशासन और नीति आधारित राजनीति में विश्वास रखती है। प्रत्येक वर्ग के कार्यकर्ता को भाजपा में उचित सम्मान दिया जाता है, इसका ही परिणाम है कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है।

सर्वांगीण विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता
नड्डा ने आगे कहा कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है, जनहित के लिए हमारी यह लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। उससे पहले शौर्य, त्याग, बलिदान व आतिथ्य की गौरवशाली संस्कृति को संजोए वीर भूमि राजस्थान पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनों ने जेपी नड्डा का जगह जगह स्वागत किया। उदयपुर एयरपोर्ट से प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने उनकी अगुवानी की।

तीसरे दिन प्रदेश संगठन महामंत्री ने रखे विचार
प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन के प्रथम सत्र के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में भाजपा का योगदान पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के समक्ष विषय रखा। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक शंकर सिंह ने की। इस दौरान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, ओम माथुर उपस्थित रहे।

Rajasthan: माउंट आबू में बीजेपी को अजेय और अभेद्य बनाने की बनी रणनीति, 52 हजार बूथों को किया जाएगा मजबूत

इसलिए अहम है प्रशिक्षण शिविर
राजस्थान में करीब डेढ़ साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। 2023 में होने वाले इस चुनाव में राजस्थान को कांग्रेस मुक्त करने और हमेशा के लिए भारतीय जनता पार्टी को राजस्थान में अजेय एवं अभेद बनाने के संकल्प के साथ बीजेपी प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर रही है। भाजपा एक तरफ बूथ स्तर तक टोलियां बना रही है, वहीं दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की दृष्टि से प्रशिक्षित कर रही है। हर हाल में पार्टी गहलोत सरकार को सत्ता से बाहर करना चाहती है।
 

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर