राजस्थान: BJP चला रही पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान, पार्टी का दावा- जीत में निभाएंगे अहम भूमिका

BJP Panna Pramukh campaign: राजस्थान में बीजेपी का 10 दिन का पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान चल रहा है। 26 मार्च को शुरू हुआ ये अभियान 4 अप्रैल तक चलेगा।

Panna Pramukh campaign
पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान 

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान की शुरुआत की है। राजस्थान बीजेपी ने 10 दिवसीय पन्ना प्रमुख अभियान की शुरुआत की है। इसका लक्ष्य 11 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं को शामिल करना है, जिनमें से प्रत्येक पर बूथवार 30-40 परिवारों को प्रभावित करने की जिम्मेदारी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने 26 मार्च को गंगानगर में अभियान शुरू किया और ये 4 अप्रैल को समाप्त होगा। इन पन्ना प्रमुख की फोर्स 52 हजार मतदान केंद्रों पर काम करेगी।

भाजपा राजस्थान के राज्य महासचिव- संगठन चंद्रशेखर ने भी अभियान की तस्वीरें ट्वीट की। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि जयपुर (देहात) बस्सी विधानसभा, बस्सी नगर मण्डल, शक्तिकेन्द्र-मोहनपुरा में बूथ संख्या-57 पर पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान का शुभारंभ किया। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि जयपुर (उत्तर) जमवारामगढ विधानसभा क्षेत्र, गठवाड़ी शक्तिकेन्द्र के बूथ संख्या-05 पर पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान शुभारंभ कार्यक्रम उत्साहवर्धक रहा। 

यह अभियान गुजरात, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश की तर्ज पर चल रहा है। बीजेपी को हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में मिली सफलता में पन्ना प्रमुखों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पूनिया ने कहा कि राजस्थान में भी बीजेपी की मजबूत बहुमत वाली सरकार बनाने में बूथ कार्यकर्ता और पन्ना प्रमुख अहम भूमिका निभाएंगे। वे संगठन को अजेय-अभेद्य बना देंगे और कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर