Jaipur Crime News: अखाड़े में तब्दील हुई सुहागरा, दुल्हन ने दूल्हे को जमकर पीटा

Jaipur Police: जयपुर में अनोखा मामला सामने आया है। जहां सुहागरात के दिन दूल्हे ने दुल्हन की जमकर पिटाई कर दी। दुल्हे ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो दिखाई। फिर दोनों में बहस होने लगी थी। पुलिस को पति-पत्नी के मामले में दखल देनी पड़ी। फिलहाल पत्नी मायके में है और उसने सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी दास्तां शेयर की है।

jaipur crime news
जयपुर में सुहागरात के दौरान दूल्हा-दुल्हन में हुई जमकर मारपीट (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर लड़की ने शेयर की अपनी कहानी
  • सुहागरात में दूल्हे ने दिखाई थी अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो
  • बहस के बाद सुहागरात में ही दुल्हन को बुरी तरह दुल्हे ने पीटा

Jaipur News: राजधानी जयपुर में एक अनोखी घटना सामने आई है। जहां शादी के दूसरे दिन यानि कि सुहागरात को दूल्हे ने दुल्हन को अपनी गर्लफ्रेंड का फोटो दिखाया। जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। दुल्हन से बहस करने के बाद दूल्हे ने दुल्हन की जमकर पिटाई कर दी। परिवार वालों को बीच-बचाव करने आना पड़ा। बता दें कि दुल्हन अब मायके में रह रही है।

बता दें कि इस घटना को लड़की ने सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया है। जिसके बाद यह कहानी वायरल हो रही है। 26 साल की इस लड़की के अनुसार उसकी शादी 3 साल पहले हुई थी। अपनी सुहागरात के लिए उसने हजारों तरह के सपने देखे थे लेकिन उसकी सुहागरात पर जो हुआ, वह कभी जिंदगी में नहीं भूल पाएगी।

सुहागरात में झगड़ा छुड़ाने आए परिजन

मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन के पति ने सुहागरात पर ही ऐसी चीज दिखा दी, जिसे देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की ने बताया है कि, सुहागरात पर उसके पति ने अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो दिखाकर बोला कि भले ही उसने उससे शादी की है लेकिन बीवी वह गर्लफ्रेंड को ही मानता रहेगा। इस पर दोनों की आपस में बहस शुरू हो गई। नौबत मारपीट तक आ गई। दूल्हे ने दुल्हन को काफी पीटा। सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन के कमरे में शोर होने पर परिजन आए और देवर ने किसी तरह मारपीट खत्म करवाई। 

पति का नहीं बदला बर्ताव

बता दें कि, शादी तो हो ही चुकी थी लेकिन आगे भी लड़की के पति का व्यवहार नहीं बदला और वह उससे हमेशा मारपीट करता रहा। अपनी गर्लफ्रेंड से प्रेम करने को लेकर वह उसके साथ बुरा बर्ताव करता रहता था। फिर वह एक दिन अपने मायके चली गई। कुछ समय बाद जब उसके देवर की अचानक मौत की खबर मिली तो वह वापस अपने ससुराल आ गई। इस पर उसके पति ने दोबारा उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। वह फिर इसके बाद अपने मायके आ गई। लड़की ने बताया है कि कुछ समय बाद वह जब ससुराल आई तो उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। इसके चलते उसने एक दिन पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने दोनों के बीच सेटलमेंट करवाया और फिर लड़की वापस मायके चली गई।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर