Jaipur Crime: जयपुर में 55 साल की उम्र में शख्स ने रचाई दूसरी शादी, अब पत्नी ने निकाल दिया घर से बाहर

Jaipur Police: जयपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग को दूसरी शादी करना भारी पड़ गया। दूसरी पत्नी और उसके बच्चों ने उसे उसी के घर से बाहर निकाल दिया है। आरोप है कि सभी सामान सेमेटकर आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

jaipur crime news
जयपुर में 55 साल के शख्स को दूसरी शादी रचाना पढ़ा महंगा, सड़क पर गुजार रहा रात   |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • दूसरी पत्नी और उसके बच्चों ने एक बार भिजवा दिया जेल
  • आरोप-पत्नी और उसके बच्चे बुजुर्ग के घर का सारा सामान लेकर हो चुके हैं फरार
  • पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके बच्चों पर ठगी समेत कई मामले करवाए दर्ज

Jaipur News: राजधानी जयपुर के 55 साल के एक बुजुर्ग को दूसरी शादी करना काफी भारी पड़ गया। दूसरी पत्नी और उसके बच्चों ने मिलकर उसे उसी के घर से बाहर कर दिया है और प्रताड़ित भी किया। पीड़ित बुजुर्ग को कई दिनों तक घर से बाहर सड़क पर रात गुजारनी पड़ी। इतना ही नहीं आरोप ये भी है कि वह थाने भी गया लेकिन पुलिस ने लौटा दिया। इसके बाद शख्स ने कई सबूत जुटाए और दोबारा सबूत लेकर थाने पहुंचा, इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। बता दें कि मामला शहर के करणी विहार थाना इलाके का है।

जगदीश ने मामला दर्ज करवा कि पहली पत्नी की मौत के बाद 23 जुलाई 2019 को सावित्री नाम की महिला से दूसरी शादी की थी। सावित्री देवी के भी पति का देहांत कुछ समय पूर्व ही हुआ था। इसके बाद दोनों दंपति करणी विहार में साथ रहने लगे। कुछ दिनों बाद ही दूसरी पत्नी सावित्री का बेटा और बेटी एवं सावित्री की बहन संतोष घर आने-जाने लगे। इस बीच जगदीश ने भरोसा जताते हुए अपनी पहली पत्नी के लाखों रुपयों के जेवर और कैश दूसरी पत्नी हाथों सौंप दिया। जगदीश ने पुलिस को ये भी बताया कि उन्हें लगा कि अब जीवन सही से गुजर जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मारपीट कर बुजुर्ग को अपने ही घर से किया बेदखल

दूसरी पत्नी ने शादी के कुछ दिन बाद से ही बवाल मचाना शुरू कर दिया। बता दें कि पीड़ित जगदीश ने आरोप लगाए हैं कि सावित्री उससे आए दिन तरह-तरह डिमांड करती थी। उसने बताया है कि इस बात को लेकर उससे कई बार झगड़ा होता था। एक बार घर में जमकर झगड़ा हो गया। इसके बाद सावित्री और उसके परिजनों ने पुलिस को बुलाकर शांतिभंग में उसे गिरफ्तार करवा दिया। 5 फरवरी को जगदीश जब दोबारा अपने घर पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे उसके ही घर से निकाल दिया गया।

पुलिस ने प्रकरण में केस किया दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार जगदीश ने पुलिस को बताया है कि कई दिनों तक उसने जयपुर शहर की सड़कों पर रात गुजारी। फिर वह अपने गांव अबोहर पंजाब चला गया था। गांव से वापस लौटा तो उसे यह पता चला कि पत्नी उसका पूरा सामान समेट कर कहीं जा चुकी है। सामान लेने के लिए जब फोन किया तो उसे धमकी मिली। पुलिस ने पीड़ित जगदीश की शिकायत पर सावित्री और उसके बच्चों के खिलाफ ठगी और कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर