Jaipur Honey Trap Case: हनी ट्रैप में फंसा डॉक्टर, नर्स ने पति संग ऐंठे 12 लाख, इस तरह रची साजिश

Jaipur Honey Trap Case: बीमारी का बहाना बना डॉक्टर से बढ़ाई पहचान। इसके बाद वीडियो कॉल करने लगी कथित आरोपी नर्स। इसके बाद पति संग मिल वीडियो वायरल करने की धमकी दे ऐंठ लिए 12 लाख रुपए।

Jaipur Honey Trap Case
डॉक्टर को हनीट्रेप में फंसा नर्स ने पति संग मिलकर ठगे 12 लाख रुपए  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • नर्स व उसके पति ने सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर को बनाया अपना निशाना
  • पीड़ित डॉक्टर से घर की जरूरत बता 30 हजार रुपए ले लिए
  • आरोपी महिला ने डॉक्टर को कॉल पर दी धमकी कि, उसके पास एक वीडियो है

Jaipur Honey Trap Case: राजस्थान में एक चिकित्सक के साथ हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुद को निजी अस्पताल की नर्स बताने वाली शातिर महिला व उसके पति ने सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर को अपना निशाना बनाया है। मामला जयपुर के निकट लक्ष्मणगढ़ का है। जहां एक गांव में पीएचसी में तैनात डॉक्टर को हनीट्रैप के मामले में फंसाने की धमकी देकर 12 लाख ऐंठने सहित हथियारों के दम पर जान से मारने की धमकी के आरोप का मामला थाने में दर्ज हुआ है।

बहरहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच कर रहे लक्ष्मणगढ़ पुलिस उप अधीक्षक श्रवण झोरड़ के मुताबिक गांव जाजोद सीएचसी में तैनात प्रभारी चिकित्सक ने रिपोर्ट में बताया है कि, वर्ष 2018 में वे लक्ष्मणगढ़ हॉस्पिटल में तैनात थे। इस दौरान उनके पास महिला नर्स अपने परिवार के बीमार होने पर हॉस्पिटल में आया करती थी। उसने बताया कि, वह भी एक निजी अस्पताल में नर्स है। इस तरह से उसने पीड़ित से जान-पहचान बढ़ाई। 

वीडियो कॉल करने लगी थी

डिप्टी के मुताबिक आरोपी महिला व उसका पति आए दिन पीड़ित से कॉल पर बातें करने लगे। उसके यहां बीमारी का बहाना लेकर दिखाने आते थे। इस बीच कई बार पीड़ित डॉक्टर को बीमारी का बहाना बना अपने गांव घस्सु भी बुलाया। जांच अधिकारी के मुताबिक वर्ष 2021 की जनवरी में डॉक्टर का ट्रांसफर गांव जाजोद की सीएचसी में प्रभारी के तौर पर हो गया। इस बीच आरोपी महिला ने पेट दर्द का बहाना कर डॉक्टर को अपने घर पर बुलाया। इसके बाद वह वीडियो कॉल के जरिए डॉक्टर से बातें करने लगी। इसके बाद उसने कई बार डॉक्टर के साथ आपत्तिजनक काम भी किए। बस यहीं से आरोपी महिला की ठगी का खेल शुरू हुआ। उसने पीड़ित डॉक्टर से घर की जरूरत बता 30 हजार रुपए ले लिए। 

ऐसे रचा हनीट्रैप का खेल

सीओ झोरड़ के मुताबिक पीड़ित ने दर्ज रिपोर्ट में लिखा है कि, आरोपी महिला नर्स व उसके पति ने डॉक्टर को अपने घर बुलाया। जब पीड़ित उसके घर पहुंचा तो वह अकेली थी। वह अकेली कम कपड़े पहने बैठी थी। आरोपी ने डॉक्टर को कई बार छुआ। जिस पर पीडि़त घबराकर वहां से निकल गया। इसके बाद आरोपी महिला ने कई बार डॉक्टर को कॉल कर मिलने के लिए बुलाया। सीओ के मुताबिक 2021 के सितंबर माह में आरोपी महिला ने डॉक्टर को कॉल पर धमकी दी कि, उसके पास एक वीडियो है। 60 हजार दो नहीं तो इसे वो वायरल कर देगी। पीड़ित ने उसे 60 हजार का चेक दिया। इसके बाद अरोपी महिला व उसे पति महेश ने पीड़ित को अपने घर बुलाकर एक करोड़ की मांग कर डाली। नहीं देने पर वीडियो परिजनों को भेजने की धमकी दी। जांच अधिकारी के मुताबिक आरोपियों ने डॉक्टर से 12 लाख रुपए ऐंठ लिए। गत 23 अगस्त को आरोपी महिला कुछ बदमाशों के साथ डॉक्टर के जाजोद स्थित सरकारी आवास पर पहुंची और पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी दी। 


 

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर