Jaipur News: जयपुर में अब वीकेंड होगा मजेदार, इस जगह पर लगाया जाएगा नाइट बाजार, जानिए निगम का स्पेशल प्लान

Jaipur Municipal Corporation Heritage: जयपुर के जलमहल के पाल में नाइट बाजार लगाने की तैयारी हो रही। नगर निगम हेरिटेज की ओर से यह पहल की जा रही है। नाइट बाजार वीकेंड पर लगाया जाएगा। इसकी शुरुआत नवरात्रि से होने जा रही है।

Jaipur Municipal Corporation Heritage
जयपुर के जलमहल के पाल में हर वीकेंड पर नाइट बाजार लगाने की योजना  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • सप्ताह में दो दिन लगेगा बाजार
  • नवरात्रि से शुरू होगा नाइट बाजार का ट्रायल
  • शाम 7 से रात्रि 2 बजे तक लगेगा नाइट बाजार

Jaipur Night Market: इंदौर शहर की तर्ज पर राजधानी जयपुर में भी नाइट बाजार शुरू करने की तैयारी हो चुकी है। इसका ट्रायल 26 व 27 सितंबर को जयपुर के जलमहल की पाल पर किया जाएगा। इस बाजार में 100 से ज्यादा स्टॉल (अस्थायी केनौपी) लगाने की योजना है। इसमें प्रसिद्ध राजस्थानी फूड से लेकर हैंडीक्राफ्ट के आइटम समेत कई चीजें होंगी। बता दें कि जयपुर घूमने आने वालों और यहा के लोगों का वीकेंड मजेदार होने वाला है।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले ये बाजार पिछले महीने अगस्त में चौड़ा रास्ता में लगाया जाने का प्लान था। स्थानीय व्यापारियों के भारी विरोध के कारण बाजार नहीं लगाया जा सका था। जलमहल के पाल पर नाइट बाजार लगाने में किसी तरह की समस्या नहीं है। इसीलिए यहां नाइट बाजार लगाने का निर्णय लिया गया है।

जयपुर के फेमस फूड का लगेगा स्टॉल

मिली जानकारी के अनुसार जयपुर नगर निगम हेरिटेज और स्मार्ट सिटी जयपुर की ओर से ये बाजार लगवाया जा रहा है। इस बाजार में कुछ नामी कंपनियां अपना डेमो भी देंगी। इन कंपनियों में से जिस कंपनी का कॉन्सेप्ट पसंद आएगा उसे आगे काम दिया जाएगा। नाइट बाजार को शुरू करने के पीछे मुख्य वजह टूरिज्म को बढ़ावा देना है। इस नाइट बाजार में राजस्थानी खाने की स्टॉल के अलावा जयपुर के कई फेमस फूड आइटम, हैंडीक्राफ्ट के आइटम, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, ब्लू पोर्टरी, सांगानेरी प्रिंट के कपड़े समेत कई चीजें उपलब्ध रहेंगी।

मनोरंजन के रहेंगे सभी इंतजाम

जानकारी के लिए बता दें कि, ये बाजार सप्ताह में दो दिन लगाया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी जारी है। शनिवार और रविवार को लगाए जाने वाले इस बाजार को शाम 7 बजे से रात 2 बजे तक संचालित करने की तैयारी है। 2 बजे के बाद पूरे बाजार में लगे कियोस्क को हटा लिया जाएगा। हालांकि 26 और 27 सितंबर को लगने वाले इस नाइट बाजार में कल्चरल प्रोग्राम भी करवाए जाएंगे। इसके अलावा लोगों के मनोरंजन के लिए कठपुतली डांस, फोक डांस, लाफ्टर शो भी कराने का प्लान है।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर