Jaipur Police: जयपुर पुलिस ने सुरक्षा सखियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुण, कुछ इस तरह निपटेंगी मनचलों से

Jaipur Police: सुरक्षा सखियां मनचलों से निपटने के लिए प्रशिक्षण ले रहीं है। छेड़खानी करने वाले सोहदों को कैसे सबक सिखाना है, जयपुर पुलिस प्रताप नगर थाने में सुरक्षा सखियों को यह प्रशिक्षण दे रही है।

Self Defense Training Camp in Jaipur
जयपुर पुलिस का आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू( प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • जयपुर पुलिस ने शुरू किया पांच दिवसीय निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर
  • शिविर में पंजीकृत सुरक्षा सखियां लेंगी प्रशिक्षण
  • सुरक्षा सखियों ने स्लोगन लिखे पोस्टर से जयपुर पुलिस को दिया धन्यवाद

Jaipur Police: जयपुर पुलिस सुरक्षा सखियों को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। राजधानी जयपुर के प्रताप नगर थाने में सुरक्षा सखियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए और साथ ही सुरक्षा सखियों ने पोस्टर व स्लोगन के जरिये जयपुर पुलिस को धन्यवाद भी दिया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितीय हैदर अली जैदी ने बताया कि, निर्भया स्क्वाड की नोडल अधिकारी एडिशनल डीसीपी सुनीता मीना के नेतृत्व में प्रताप नगर पुलिस थाना की पंजीकृत सुरक्षा सखियों के लिये पांच दिवसीय निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ।

इसके दूसरे दिन जयपुर पुलिस की निर्भया मास्टर ट्रेनर सरिता व सीमा ने सुरक्षा सखियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस शिविर मे सुरक्षा सखियों ने स्वयं की सुरक्षा व अपने परिवार की महिलाओं की सुरक्षा के लिए जोश, साहस व उत्साहपूर्वक आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लिया।

मनचलों से निपटने के सीखे गुर

सुरक्षा सखी रीमा गोधा व अनिता सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान डेमो के जरिए समझाया कि, अगर कोई लड़का छेड़छाड़ करने की नीयत से कन्धे पे हाथ रखे तो उसे एक महिला असानी से उसका हाथ मोड़कर कैसे गिरा सकती है और मनचलो से स्वयं को कैसे सुरक्षित रख सकती है।

प्रशिक्षण शिविर से जुड़ें महिलाएं

इसके अलावा सुरक्षा सखी अनिता सिंह, रीमा गोधा, सरिता चौधरी, बबिता शर्मा, आरती बैरवा सहित कई सुरक्षा सखियों ने अपने हाथों से पोस्टर व स्लोगन तैयार भी किये। उठो नारी क्रांति लाओ..बनो अपने क्षेत्र की सुरक्षा सखी महिलाओं की सखी सुरक्षा-सखी, थैंक यू जयपुर पुलिस, थैंक यू निर्भया, वी प्राउड ऑफ सुनीता मीना मैडम... जैसे स्लोगन व नारों के साथ जयपुर पुलिस व निर्भया स्क्वाड टीम का धन्यवाद किया। साथ ही, महिलाओ से अपील की कि, खुद की सुरक्षा के लिये जयपुर पुलिस के निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर से जुड़े। इस प्रशिक्षण से वे खुद की और अपने परिवार की सुरक्षा करने में सहायक बन सकती हैं।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर