Jaipur Suicide Case: 'साथ जिएंगे-साथ मरेंगे', विवाहिता देवर संग ट्रेन के आगे कूदी, जानिए आगे की पूरी प्रेम कहानी

Jaipur Suicide Case: 3 बच्चों की मां ने अपने देवर का हाथ थाम गुड्स ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन के कटने पर 22 वर्षीय देवर की मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय भाभी गंभीर घायल हो गई। जिसका अलवर जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Jaipur Suicide Case
जयपुर में भाभी देवर संग ट्रेन के आगे कूदी (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • 3 बच्चों की मां ने अपने देवर का हाथ थाम गुड्स ट्रेन के आगे छलांग लगा दी
  • ट्रेन के कटने पर 22 वर्षीय देवर की मौत हो गई
  • मृतक निरंजन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था

Jaipur Suicide Case: राजस्थान के मालाखेड़ा में साथ जिएंगे- साथ मरेंगे की कसम निभाने के चलते एक देवर-भाभी की अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। हालांकि कथित तौर पर चर्चा है कि, देवर भाभी के बीच प्रेम का रिश्ता पनप गया। घटना मालाखेड़ा थाने के तहत गांव अजीतपुर की है। जहां पर एक 3 बच्चों की मां ने अपने देवर का हाथ थाम गुड्स ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन के कटने पर 22 वर्षीय देवर की मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय भाभी गंभीर घायल हो गई। जिसका अलवर जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि, अस्पताल में उपचाराधीन घायल महिला मृतक निरंजन को अपना पति बताती रही। बार-बार वह देवर को पुकार रही थी। मालाखेड़ा पुलिस ने बताया कि, गुड्स ट्रेन से कटने के चलते निरंजन बैरवा (22) की मौत हो गई। वहीं वीरमती गंभीर घायल हो गई। जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक महिला निरंजन को अपना पति बता रही थी। वह उसके बारे में बार-बार पूछ रही थी। 

3 बच्चों की मां है वीरमती 

पुलिस के मुताबिक, महिला के परिजनों के अनुसार, बालाजी के पास गांव सिंगरिया में महिला का मायका है। महिला की शादी 14 वर्ष पूर्व अजीतपुर में हुई थी, जिसके 3 बच्चे भी हैं। महिला का पति राजमिस्त्री है। घटना के वक्त उसका पति घर पर ही था। पुलिस के मुताबिक महिला अपने देवर के साथ अनाज पीसाने फ्लोर मिल पर गए थे। इसके बाद में सूचना मिली कि, दोनों गुड्स ट्रेन के आगे आकर कट गए। पुलिस ने बताया कि निरंजन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाभी घायल हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद परिजन हैरान थे, किसी को जानकारी नहीं थी कि, कब दोनों के बीच प्रेम पनप गया। पुलिस ने बताया कि मृतक निरंजन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस आगे की कहानी की परतें सुलझाने में जुटी है।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर