Jaipur Lioness News: जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से भाग गई शेरनी, जानिए आखिर कैसे तोड़ा अभेद्य किला

Jaipur Lioness News: जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में से शेरनी गायब है। इसके चलते वन विभाग के अधिकारियों के साथ आम आदमी भी काफी परेशान है। नाहरगढ़ के आसपास घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं, अगर शेरनी वहां गई तो किसी अनहोनी की आशंका क नकारा नहीं जा सकता। शेरनी के गायब होने की सूचना से दहशत है।

Jaipur Nahargarh Biological Park
जयपुर के लॉयन सफारी से गायब हुई शेरनी, आसपास के इलाकों में दहशत  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • बीते 24 घंटे से नहीं दिख रही शेरनी
  • बायोलॉजिकल पार्क के नजदीक घनी आबादी का है क्षेत्र
  • गुजरात के जूनागढ़ से लाया गया था शेरनी सृष्टि को

Jaipur Nahargarh Biological Park: राजधानी जयपुर में इकलौती शेरनी सृष्टि अचानक गायब हो गई है। बीते 24 घंटों से सृष्टि अपने एंक्लोजर में नहीं आई है। इसके बाद से ही वन विभाग की कई टीमें 28 हेक्टेयर में फैले नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में शेरनी सृष्टि को ढूढ़ने में लगी हुई हैं। शेरनी के लॉयन सफारी से गायब होने की जानकारी मिलते ही शहर से लगते कई क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

बता दें कि तीन साल की सृष्टि के गायब होने से वन विभाग के अधिकारियों के साथ आम आदमी भी काफी परेशान हो गया है। क्योंकि भारी बारिश की वजह से फेंसिंग क्षेत्र में कई बार मिट्टी ढहने से दीवार टूटने के साथ ही जमीन में गड्डा हो जाया करता है। ऐसे में अगर शेरनी सृष्टि वन क्षेत्र से बाहर निकल गई है तो बड़ी अनहोनी की संभावना बढ़ जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि बायोलॉजिकल पार्क के नजदीक ही आमेर, सिस्यावास, कुंडा, कूकस घनी आबादी वाला क्षेत्र है।

वन विभाग जुटा शेरनी की खोज में

मिली जानकारी के अनुसार नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क की लॉयन सफारी में शेरनी सृष्टि को शेर त्रिपुर के साथ ही रखा गया था। बीते 24 घंटे से शेर त्रिपुर अकेला ही सफारी में नजर आ रहा था। बता दें कि इसके बाद वन विभाग की टीम ने शेरनी सृष्टि की तेजी से खोजबीन कर दी थी। अब तक शेरनी का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि पार्क में सृष्टि के साथ दो लॉयन त्रिपुर व तेजस हैं।

गुजरात से लाया गया था शेरनी को

जानकारी के लिए बता दें कि जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत डेढ़ साल की शेरनी सृष्टि को गुजरात के जूनागढ़ से जयपुर नाहरगढ़ पार्क लाया गया था। बता दें कि तब से सृष्टि जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क की शान बनकर रह रही थी। सृष्टि बायोलॉजिकल पार्क की इकलौती मादा शेरनी थी। जिसे शेर त्रिपुर के साथ जोड़ी बनाकर लॉयन सफारी के परिसर में रखा गया था।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर