Jaipur Accident: जयपुर में सड़क दुर्घटना में 5 दिन के मासूम बच्चे की मौत, कार-बाइक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा

Jaipur Accident: जयपुर में 5 दिन के नवजात की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता उसे डॉक्टर को दिखा कर वापस बाइक से आ रहे थे। रास्ते में कार ने टक्कर मार दी। मासूम की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। कार चालक को पकड़ लिया गया है।

Jaipur crime news
जयपुर में रोड एक्सीडेंट में नवजात की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • बच्चे को डॉक्टर को दिखा के बाइक से वापस आ रहे थे दंपत्ति
  • रास्ते में कार ने मारी जोरदार टक्कर
  • मां की गोद से छूटकर सड़क पर गिरा मासूम

Jaipur Accident: जयपुर में एक हृदय विदारक घटना घटित हुई है। सड़क दुर्घटना में 5 दिन के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की तबियत खराब होने पर उसके माता-पिता बाइक से उसे डॉक्टर को दिखा कर वापस घर लौट रहे थे। बच्चा मां की गोद में था। इसी दौरान एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, बच्चा मां की गोद से छूटकर सड़क पर जा गिरा। बच्चे की मौत हो गई।

पूरा घटनाक्रम मुहाना थाना इलाके में देर रात का है। घटना के दौरान गश्त पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार का पीछा कर कार चालक को पकड़ा। वहीं, घायलों को अस्पताल में लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मां की गोद फिर से सूनी हो गई।

कार सवार दो युवकों पर केस दर्ज

सांगानेर थाना क्षेत्र में रहने वाले अर्जुन कुमार अपनी पत्नी और पांच दिन के बच्चे के साथ अपने घर की ओर जा रहा था। बच्चे की तबीयत कुछ खराब थी उसी के लिए डॉक्टर से दवा लेकर दंपत्ति घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान यह सड़क दुर्घटना हुई। पुलिस ने कार में सवार दो युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा 5 दिन के बच्चे का शव परिजनों को सौंपा गया।

शादी के चार साल बाद बड़ी मुश्किल से हुआ था बच्चा

बच्चे के पिता अर्जुन ने बताया कि, उनकी शादी को हुए चार साल से अधिक का समय हो गया था। बच्चे के लिए वह कई मंदिरों में मन्नत मांग चुके थे। जिसके बाद पांच दिन पहले ही उनके घर खुशियां आई थी। लेकिन क्या पता था कि, जिसके लिए मन्नते मांगी वह पांच दिन भी उनके साथ नहीं रहेगा। अर्जुन की रिपोर्ट पर मुहाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर