Rajasthan: रेप की घटनाओं को लेकर गहलोत सरकार पर बरसी BJP, कहा- रानी पद्मिनी के प्रदेश में बेटियां बेहाल

राजस्थान में महिलाओं के साथ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार हो रहे अपराधों के खिलाफ बीजेपी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है।

Rajasthan BJP lashed out at Gehlot government over rape incidents, says daughters are suffering in Rani Padmini's state
Rajasthan: BJP बोली-रानी पद्मिनी के प्रदेश में बेटियां बेहाल 
मुख्य बातें
  • महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर गहलोत सरकार पर बरसी बीजेपी
  • राजस्थान बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र
  • बीजेपी बोली- मां मीरा बाई के प्रदेश में बेटियों का हाल हुआ बेहाल

जयपुर: राजस्थान में लगातार हो रहीं रेप और हैवानियत की घटनाओं पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को घेर लिया है। हाल ही में दौसा में अपहरण कर महिला से दरिंदगी और शव को केमिकल से जलाकर कुएं में फेंकने की घटना पर बीजेपी ने तीखी नाराजगी जाहिर करते हुए राज्य में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। इसी बीच राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने एक आरोप पत्र जारी किया। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, उप-नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय पर सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने मांगा गहलोत का इस्तीफा!

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि राजस्थान के बारे में दुनिया में ये संदेश था कि ये शांतिपूर्ण प्रदेश है और यहां पर अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, अशोक गहलोत की नाक के नीचे हर दिन 18 बलात्कार हो रहे हैं। सतीश पूनिया ने आगे कहा कि दौसा और बस्सी की घटनाएं हृदय विदारक हैं। राजस्थान को इस तरह से शर्मशार करने वाले मुख्यमंत्री को एक दिन भी सीएम की कुर्सी पर रहने का अधिकार नहीं है। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश और हाथरस में जितना पाखंड किया उसका 1% भी यहां नहीं किया। अशोक गहलोत जी के शासन में ना बहुसंख्यक हिंदू सुरक्षित हैं, ना बहन बेटियां सुरक्षित हैं। राजस्थान का गृहमंत्री कौन है? बहन बेटियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था किसके जिम्मे है?

मां मीरा बाई के प्रदेश में बेटियां बेहाल

बीजेपी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर ने ट्वीट कर गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाड़ी रानी, रानी पद्मिनी और मां मीरा बाई के प्रदेश में आज बेटियां बेहाल हैं, क्योंकि इस प्रदेश में निकम्मी कांग्रेस सरकार है। वहीं राजसमंद से सांसद दीया कुमारी ने ट्वीट कर कहा- राजस्थान की गहलोत सरकार के कुशासन में महिलाओं के खिलाफ बढ़े अपराध किसी से छिपे हुए नहीं हैं, बहन-बेटियों पर अत्याचार बढ़े हैं। भाजपा महिलाओं के स्वाभिमान, सम्मान व सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ेगी। 

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #कांग्रेसकारेपिस्तान

इस बीच ट्विटर पर #कांग्रेसकारेपिस्तान ट्रेंड होने लगा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस हैशटैग के साथ लिखा- कांग्रेस शासित राजस्थान में महिलाओं के साथ हो रहे जघन्य अपराध। क्या इस पर प्रियंका गाँधी जी का महिला सशक्तिकरण जागेगा?, वहीं बीजेपी राजस्थान के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया- हर रोज सुन रहे है बच्चियों की चीत्कार, बहरी हो गई है गहलोत सरकार। प्रदेश उपाध्यक्ष माधो राम चौधरी ने लिखा- राजस्थान में गहलोत के राज में कानून व्यवस्था के हालात रेप करो और कुंए में फेंको। पहले चित्तौड़गढ़ में मासूम बच्ची के साथ किया, अब विवाहिता के साथ दौसा में हुआ.... कुंए भी सूख गए हैं और हुक्मरानों की आंखों का पानी भी।

Rajasthan: मिशन 2023 के लिए बीजेपी ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने उतरा नेतृत्व

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर