Jaipur Crime News: दोस्त को डराने की योजना दो किशोरों को पड़ी भारी, महिला के वेश में कॉलोनी में घुसे, फिर हुआ ये

Jaipur Crime News: शहर कोतवाल जोधा ने बताया कि दोस्त का प्रेंक वीडियों बनाने के लिए दोनों लड़के उसके घर गए। लेकिन दोस्त के पिताजी घर के सामने खड़े थे, जिस पर दोनों डर के मारे उसके घर में नहीं गए व महिला का स्वांग रचे गली में घूमते रहे। इस दौरान दोनों को कॉलोनी की कई महिलाओं ने देखा तो बच्चे उठाने वाले गैंग की अफवाह फैला दी।

Jaipur Crime News
जयपुर में युवकों को भारी पड़ गया प्रैंक (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: Facebook
मुख्य बातें
  • दोनों लड़कों को प्रैंक वीडियों बनाने का आइडिया उन्हीं पर भारी पड़ जाएगा
  • महिला का स्वांग रचे गली में घूमते रहे
  • लोगों ने दोनों को चोर समझकर उनकी जमकर कर दी धुनाई

Jaipur Crime News: अपने दोस्त से मजाक करने का चक्कर दो किशोरों के गले आ गया। दरअसल दोनों लड़कों ने यूट्यूब पर एक प्रैंक वीडियो देखा तो उन्हें अपने दोस्त के साथ मजाक का प्रैंक वीडियो बनाने का आइडिया आया, लेकिन उन्हें ये मालूम नहीं था कि उनका ये आइडिया उन्हीं पर भारी पड़ जाएगा। आपको बता दें कि मामला सूबे के ब्यावर शहर की भार्गव कॉलोनी का है। जहां पर दो दोस्त महिला का वेश रच दोस्त की कॉलोनी में पहुंचे तो बच्चे उठाने वाले गैंग की अफवाह फैल गई।

जिसके चलते लोगों ने दोनों को चोर समझकर उनकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर आई पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। बाद में जब घटना की सच्चाई पता चली तो खुद पुलिस दंग रह गई। शहर कोतवाल सुरेंद्रसिंह जोधा ने बताया कि मामले का सच पता चलने पर दोनों लड़कों के परिजनों को थाने बुलाकर पूछताछ के बाद तस्दीक कर छोड़ दिया गया। 

महिला का स्वांग रच गली में घूम रहे थे

शहर कोतवाल जोधा ने बताया कि दोस्त का प्रैंक वीडियो बनाने के लिए दोनों लड़के उसके घर गए। लेकिन दोस्त के पिताजी घर के सामने खड़े थे, जिस पर दोनों डर के मारे उसके घर में नहीं गए व महिला का स्वांग रचे गली में घूमते रहे। इस दौरान दोनों को कॉलोनी की कई महिलाओं ने देखा तो बच्चे उठाने वाले गैंग की अफवाह फैला दी। फिर क्या था कॉलोनी के लोग इकट्ठा हो गए व दोनों को पकड़ कर धुन दिया। बाद में पुलिस को सूचना दी कि 15 से 16 साल की उम्र के दो लड़के कॉलोनी में आ गए हैं, जिसमें से एक ने महिला के कपड़े पहन रखे हैं। वहीं कुछ महिलाओं ने बताया कि दोनों बच्चे अक्सर कॉलोनी में आते रहते हैं। दोनों बदमाश प्रवृति के नहीं है। किसी ने बच्चे उठाने की गलत अफवाह फैला दी। 


 

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर