Jaipur News: जयपुर में हादसा! छठीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, ये थी नीचे गिरने की बड़ी वजह

Jaipur Police: जयपुर में एक बिल्डिंग पर पेंट का काम करते समय एक मजदूर की नीचे गिरने से मौत हो गई। वह झूले पर बैठकर पुताई (पेंट) कर रहा था। गलती से साथ के मजदूर ने रस्सी खोल दी जिससे वह छठीं मंजिल से नीचे गिर गया। मामले में केस दर्ज हो गया है।

jaipur crime news
जयपुर में काम करते समय छठीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • झूले पर बैठकर बिल्डिंग की पेंट कर रहा था मजदूर
  • भूलवश साथी के रस्सी खोल देने से हुआ हादसा
  • मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Jaipur Crime: जयपुर में 6वीं मंजिल से गिरने से काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। वह झूले पर बैठकर बिल्डिंग को पेंट कर रहा था। गलती से साथ काम कर रहे मजदूर के रस्सी खोल देने से हादसा हो गया। मानसरोवर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के साथी ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करवाया है। बता दें कि, मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मामले में केस भी दर्ज हुआ है। इसमें अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

ऐसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि, हादसे में मुरैना मध्य प्रदेश निवासी दशरथ जाटव (31) की मौत हो गई है। वह नन्दपुरी सोडाला में अपने परिवार के साथ रहता था। वह मानसरोवर थाना इलाके के पत्रकार कॉलोनी स्थित दस मंजिला बिल्डिंग में पेंटिंग का काम कर रहा था। बता दें कि की शाम करीब 4 बजे दशरथ कमर में रस्सी का झूला बांधकर बिल्डिंग की पेंटिंग कर रहा था। छठवीं मंजिल पर काम करते वक्त छत पर जाकर साथी प्रकाश ने लोहे की पाइप से बंधी झूले की रस्सी को खोल दिया था।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मजदूर की मौत

जानकारी के लिए बता दे कि, साठ फीट ऊंचाई से दशरथ सीधे नीचे जमीन पर आकर गिरा। जोरदार आवाज सुनकर मजदूर और सोसायटी के लोग मौके पर पहुंच गए। उसी समय नीचे आए साथी प्रकाश ने गलती से झूला खोलने की बात बताई। नीचे गिरने से मजदूर दशरथ बेहोश हो गया। हड्डियां टूटने से वह बुरी तरह घायल हो गया था। गंभीर हालत में उसके साथी मजदूरों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के साथी मुरैना मध्य प्रदेश निवासी रघुनाथ जाटव ने प्रकाश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर