Kanpur Firing Case: घरेलू विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर सिरफिरे ने किए 30 फायर, तीन पुलिसकर्मी घायल

Kanpur: डिप्टी पुलिस कमिश्रर पुलिस ईस्ट प्रमोद कुमार ने बताया कि श्याम नगर इलाके में राजकुमार दुबे (54) की संपत्ति विवाद को लेकर हुए झगड़े में उसने अपने बेटे सिद्धार्थ और बहू भावना को एक कमरे में बंद कर दिया था। बाद में अपनी लाइसेंसी दुनाली से बेतहाशा फायरिंग शुरू कर दी।

Kanpur Firing Case
एक शख्स ने अपनी दुनाली बंदूक से 30 राउंड फायर कर दी  |  तस्वीर साभार: Facebook
मुख्य बातें
  • मानसिक परेशान शख्स ने चलाई गोलियां
  • लाइसेंसी दुनाली से दो घंटे में 30 राउंड फायर कर दिए
  • फायरिंग में 3 पुलिसवाले भी घायल हो गए

Kanpur Firing Case: शेयर का कारोबार करने वाले एक शख्स का बेट व बहु से हुआ झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि मानसिक तौर पर परेशान उस शख्स ने फिल्मी अंदाज में अपनी दुनाली बंदूक से एक के बाद एक करीब 30 राउंड फायर कर दिए। मौत का ऐसा तांडव देखकर मोहल्ले में एक बारगी तो अफरा-तफरी मच गई। बात इस पर भी नहीं थमी। सूचना पर मौके पर आई पुलिस पर भी उस आदमी ने फायर कर दिए, जिससे एक अधिकारी सहित तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। वहीं इस अंधाधुंध फायरिंग से घबराई पुलिस ने बुलेट प्रूफ जैकेट मंगवाए। बताया जा रहा है कि उस शख्स ने दो घंटे में अपनी लाइसेंसी दुनाली से ताबड़तोड़ 30 राउंड फायर कर दी। घटना कानपुर के चकेरी थाना इलाके की है।

डिप्टी पुलिस कमिश्रर पुलिस ईस्ट प्रमोद कुमार ने बताया कि श्याम नगर इलाके में राजकुमार दुबे (54) की संपत्ति विवाद को लेकर हुए झगड़े में उसने अपने बेटे सिद्धार्थ और बहू भावना को एक कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद बहु ने फोन कर पुलिस को मौके पर बुलाया।

संपति विवाद को लेकर बेटे से हुआ झगड़ा

डिप्टी पुलिस कमिश्रर पुलिस ईस्ट प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शेयर कारोबारी से समझाइस का प्रयास किया। जिस पर वह भड़क कर मकान की छत पर चढ़ गया। बाद में अपनी लाइसेंसी दुनाली से बेतहाशा फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि फायरिंग की घटना में एक थानेदार व दो कांस्टेबल घायल हो गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि फिल्मी अंदाज में हुए हाई वॉल्टेज ड्रामे में पुलिस के आला अधिकारियों को भी मौके पर आना पड़ा। इस दौरान अधिकारियों को कई पुलिसकर्मियों को दिखावे के लिए फर्जी तौर पर सस्पेंड करना पड़ा। इसके बाद कहीं जाकर मामला शांत हुआ और आरोपी को काबू में किया जा सका। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि राजकुमार दुबे को फायरिंग करनी पड़ी।

पुलिस को मंगवानी पड़ी बुलेटप्रूफ जैकेट

प्रमोद कुमार ने बताया कि फायरिंग में थानेदार हिमांशु त्यागी, कांस्टेबल रामरतन व अश्वनी कुमार जख्मी हुए हैं। घायल पुलिस कार्मिकों को हॉस्पीटल में एडमिट करवाया गया है। कारोबारी की मानसिक स्थिति को देखते हुए एडिशनल पुलिस कमिश्रर मृगांक शेखर भी मौके पर आए व कारोबारी से फायरिंग बंद करने की बात कही। बिना तैयारी के आई पुलिस को बाद में बुलेटप्रूफ जैकेट मंगवानी पड़ी। पुलिस ने बताया कि सारे क्षेत्र को कवर किया गया। पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन वह फायर करता रहा। फायरिंग में कई गोलियां पुलिस की गाड़ी पर भी लगी, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। 

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर