Kanpur Crime News: कानपुर के एक बाग में टेनरी कर्मी का शव मिलने से मची सनसनी, हत्या की आशंका

Kanpur Dead Body Found: कानपुर में युवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

Kanpur Dead Body Found,
कानपुर में मिला टेनरी कर्मी का शव   |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • कानपुर में युवक की संदिग्ध हालत में शव मिला
  • घर के पास बगीचे में मिला शव
  • कानपुर के जाजमऊ में टेनरी में काम करता था युवक

Kanpur Dead Body Found: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग जमा हो गए। किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की। युवक की शिनाख्त अहिरवां स्थित रामनगर निवासी मुन्नी लाल के बेटे अजय (22) उर्फ राका के रूप में हुई है। अजय जाजमऊ स्थित टेनरी में कार्य करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। 

जानकारी के अनुसार, कानपुर के चकेरी अहिरवां में बुधवार सुबह संदिग्ध हालत में एक बगीचे में टेनरी कर्मी (लेदर का काम करने वाला) का शव मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। शव अजय नाम के युवक का था।

मंगलवार की शाम को घर से निकला था अजय

परिजनों ने बताया कि, अजय मंगलवार शाम घर से निकला था। रात में वह वापस नहीं आया। परिजनों ने रात में उसकी तलाश भी की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह उसका शव घर के पास ही बगीचे में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। आसपास के लोग भी जमा हो गए। शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की।  

अजय का घर आने-जाने का नहीं होता था समय

पूछताछ में परिजनों ने बताया कि, अजय का घर आने जाने का कोई समय नहीं रहता था। वह घर पर कम ही आता जाता था। वहीं, आसपास के लोगों ने बताया है कि, वह नशे का आदी था। वहीं, हत्या की आशंका पर फॉरेंसिक टीम ने सबूत एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अहिरवां चौकी प्रभारी राजेश ने बताया कि, मृतक के परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चल सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर