Kanpur Weather News: कानपुर में आने वाले दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी, लू का अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल

Kanpur Weather News: कानपुर में अप्रैल महीने में रिकार्ड तोड़ गर्मी का असर रहा है। आज का दिन इस साल का सबसे ज्यादा तापमान वाला रहा है। गर्म हवाओं के कारण तापमान और लू में इजाफा हो रहा है। दो मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में मामूली कमी आने की उम्मीद है।

Kanpur News
उत्तर भारत में भीषण गर्मी का असर (प्रतीकात्मक फोटो) 
मुख्य बातें
  • कानपुर में अप्रैल महीने में रिकार्ड तोड़ गर्मी का असर
  • गर्म हवाओं के कारण तापमान और लू में इजाफा हो रहा है
  • आज का दिन इस साल सबसे ज्यादा 44 डिग्री तापमान रहा

Kanpur Weather News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में अप्रैल महीने में रिकार्ड तोड़ गर्मी का असर रहा है। आज का दिन इस साल का सबसे ज्यादा 44 डिग्री तापमान वाला रहा है। उत्तर प्रदेश कर्क रेखा की परिधि के मध्य भाग में होने से गर्मी का असर ज्यादा है। मौसम में उत्तर पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण तापमान और लू में इजाफा हो रहा है। इस वर्ष की बात की जाए, तो सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस हो गया है और न्यूनतम तापमान भी 22.2 डिग्री रहा है। सुबह होते ही सूरज की किरणें मानों झुलसने लगती हैं और दोपहर में तेज धूप के साथ लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 2015 के बाद 29 अप्रैल को इस बार तापमान सबसे ज्यादा गर्म रहा है। इसका कारण कर्क रेखा की परिधि में मध्य यूपी का आना बताया जा रहा है। हालांकि दो मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में मामूली कमी आने की उम्मीद है।

देश का ज्यादातर हिस्सा प्रचंड गर्मी की चपेट में है

कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इस समय देश का ज्यादातर हिस्सा प्रचंड गर्मी की चपेट में है। आमतौर पर ऐसा मौसम मई के तीसरे हफ्ते में होता था, लेकिन इस बार अप्रैल में ही गर्मी से बुरा हाल है। गर्मी ने पिछले सात वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। 2015 में 29 अप्रैल के दिन अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री था।  कानपुर में अगले चार दिनों तक गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अगर गर्मी की बात हो तो हाल ये है कि अप्रैल महीना देश में अब तक का सबसे गर्म माह बनने की ओर है। पूरे उत्तर और मध्य भारत में दो मई तक भीषण लू चलने के आसार हैं। देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 45 डिग्री के पार हो चुका है।


मौसम से मिल सकती है दो मई के बाद राहत 

डॉ. सुनील के मुताबिक हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्र पर बना है, लेकिन उसका असर पहाड़ों में ऊंचाई पर ही है। दो मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के पास आने के बाद तापमान में मामूली गिरावट नजर आ सकती है, लेकिन लू व उमस भरी गर्मी जारी रहेगी। अगर किसानों की बात करे गर्मी को देखते हुए धूप और लू की लहर से बचने के लिए 11 बजे से 4 बजे के बीच खेतों में काम न करें।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर