Kanpur News: कानपुर के पुखरायां घाटमपुर, बिंदकी राजमार्ग बनेगा फोरलेन, विकसित होगा पुखरायां का क्षेत्र

Kanpur News: पुखरायां बिंदकी राजमार्ग फोरलेन बनने जा रहा है। अब विकास को पंख लगेंगे। लोगों रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। पुखरायां औद्योगिक क्षेत्र का विकास होगा।

Pukhrayan Bindki Highway
कानपुर का पुखरायां बिंदकी राजमार्ग फोरलेन बनने से होंगे लाभ (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • यूपी कैबिनेट ने दी फोरलेन को मंजूरी
  • पुखरायां औद्योगिक क्षेत्र का होगा विकास
  • इस क्षेत्र में विकास से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

Kanpur News: पुखरायां क्षेत्र के दिन बहुरने वाले हैं। यूपी कैबिनेट ने पुखरायां से घाटमपुर, बिंदकी राजमार्ग को फोरलेन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे जिले में वाहनों का आवागमन बढ़ेगा। परिवहन की सुविधा बढ़ने के साथ देश के कई हिस्सों से सीधे जुड़ाव हो जाएगा। इससे पुखरायां क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा। राजमार्ग प्राधिकरण ने कानपुर देहात, नगर व फतेहपुर को जोड़ने वाले 83 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को फोरलेन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।


इससे बीहड़ पट्टी के गांवों की बेरोजगारी दूर होने की उम्मीद जगेगी। मूसानगर, बम्हरौली घाट, हलधरपुर, महेरा, सरायं, चपरघटा, नगीना मोड़, फत्तेपुर, नगीना बांगर समेत कई गांवों के लोगों को नजदीक रोजगार के लिए मौका मिलेगा।

भोगनीपुर चौराहे पर जाम से मुक्ती

भोगनीपुर जिले का सबसे बड़ा चौराहा है। यहां से कई प्रांतों के लिए मालवाहक वाहनों का आवागमन होता है। टू लेन होने की वजह से अक्सर इसमें हादसे होते हैं। भोगनीपुर में चौराहे के आसपास भीड़भाड़ होने से अक्सर जाम लगता है। फोरलेन होने से सबसे पहले तो इन समस्याओं से निजात मिल जाएगी। साथ ही पुखरायां औद्योगिक क्षेत्र है। इस क्षेत्र के विकसित होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

पुखरायां क्षेत्र को मिलेंगे ये फायदे

पुखरायां बिंदकी राजमार्ग के फोरलेन बन जाने से यहां आवागमन सुगम होगा। जाम से मुक्ती मिलेगी। भोगनीपुर चौराहे पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। पुखरायां औद्योगिक क्षेत्र है। यहां मालवाहक वाहनों का आवागमन लगा रहता है। फोरलेन बन जाने रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। बेरोजगारी दूर होगी।बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई की ओर पलायन करने वालों की संख्या में कमी आएगी। यहां टू लेन होने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। फोरलेन के निर्माण से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। पुखरायां क्षेत्र अपने आप में एक स्थान रखता है। फोरलेन बन जाने से इसकी विशिष्टता में चार चांद लग जाएंगे।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर