Kanpur News: जाने कानपुर में कैसा रहेगा तापमान, मौसम में होगा परिवर्तन, न्यूनतम तापमान में होगी कितनी वृद्धि

Kanpur News: लगातार तापमान में वृद्धि होने के चलते मौसम में परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में लोगों में यह जानने की इच्छा बनी हुई है कि, तापमान में कितनी वृद्धि होगी। इससे लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

Know how the temperature will be in Kanpur
जाने कानपुर में कैसा रहेगा तापमान  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • दिन और रात के तापमान में बढ़ रहे अंतर से खड़ी होंगी समस्याएं
  • स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मार्च का महीना होगा जोखिम भरा
  • अस्पताल में लगी रहेगी मरीजों की लंबी लाइन

Kanpur News: लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते मौसम परिवर्तित हो रहा है। ऐसे में सभी लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। मौसम में हो रहे बदलाव से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि, मार्च माह में अस्पतालों में मरीजों की एक लंबी लाइन देखने को मिल सकती है। तापमान में हो रहे भारी अंतर के चलते ऐसा होने की आशंका बनी हुई है। दिन के तापमान और रात के तापमान के बीच काफी अंतर आ रहा है, जिसके चलते लोगों के बीमार पड़ने की आशंका बढ़ गई है। 

जहां एक तरफ दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रह रहा है, तो वही रात में यह तापमान घटकर 16 डिग्री तक पहुंच रहा है। यही हालत लगभग आसपास के सभी जिलों की भी है, जिसके चलते कानपुर में आसमान में धुंध छाए रहने की भी संभावना बनी हुई है। इसके अलावा हवा की रफ्तार भी बदलने की संभावना बनी हुई है। रात में लगभग 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 

मौसम परिवर्तन से लोगों पर क्या पड़ेगा असर

दिन में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान तो वही रात में अचानक 16 डिग्री सेल्सियस तापमान के चलते मौसम में परिवर्तन हो रहा है ऐसे में इस भारी अंतर के चलते आसमान में धुंध छाए रहने की संभावना है, तो वहीं इससे लोगों के बीमार पड़ने की भी संभावना अधिक पड़ गई है। इस समय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है जिससे कि, वे बीमार न पड़े खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ध्यान दिए जाने की जरूरत है। 

सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के हो सकते हैं लक्षण

दिन में जहां एक तरफ लोग तापमान वृद्धि के चलते गर्मी से व्याकुल हो रहे हैं और इसी व्याकुलता के चलते रात में चादर या कंबल का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा फैन या कूलर ऑन कर सोने से बीमार पड़ने की संभावनाएं बढ़ जाती है। सोने के बाद रात में तापमान घटने से ठंड लगने से लोग बीमार पड़ सकते हैं। इससे लोग सर्दी, खांसी, जुखाम और बुखार से पीड़ित हो सकते हैं। मार्च का महीना संक्रमण का होता है जहां तापमान के भारी अंतर के चलते लोगों के बीमार होने की आशंका बढ़ जाती है। इसके चलते अस्पतालों में लंबी लाइन लगने की आशंका भी बनी हुई है।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर