कानपुर में दुल्हन को पसंद नहीं आए दूल्हे के कपड़े तो लौटाई बारात, हो गया बड़ा बवाल

Kanpur: वधु पक्ष ने शादी वाले दिन बारात आने के बाद वर पक्ष से एक लाख की मांग कर डाली। मांग पूरी नहीं होने पर वधु ने दूल्हे के कपड़ों का रंग सही नहीं होना बताकर बारात को वापिस लौटा दिया गया। अब वर पक्ष पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है।

Kanpur Wedding News
वधु ने दूल्हे के कपड़ों को बदरंग बता बारात वापिस लौटाई  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • वधु पक्ष ने शादी वाले दिन वर पक्ष से एक लाख की मांग कर डाली
  • वधु ने दूल्हे के कपड़ों का रंग सही नहीं होना बताकर बारात को वापिस लौटा दिया
  • मामला वजीरगंज थाने के गांव अंताईपुर का है

Kanpur Wedding News: अभी तक आपने सुना होगा कि शादियों में अक्सर किसी बात को लेकर दुल्हा बारात लेकर लौटा। चाहे वो बात दहेज की या फिर कोई और हो। आपने कभी सुना है कि वधु पक्ष की ओर से दहेज की मांग की गई हो और पूरा नहीं होने पर बारात को बैरंग लौटा दिया हो। जी हां आपको बता दें कि ऐसा ही वाक्या हुआ है, जहां वधु पक्ष ने शादी वाले दिन बारात आने के बाद वर पक्ष से एक लाख की मांग कर डाली। मांग पूरी नहीं होने पर वधु ने दूल्हे के कपड़ों का रंग सही नहीं होना बताकर बारात को वापिस लौटा दिया गया।

अब वर पक्ष पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है। दरअसल मामला बिसौली कोतवाली के तहत वजीरगंज थाने के गांव अंताईपुर का है। गांव के पुत्र रामवीर की शादी वजीरगंज के इलाके के एक गांव की युवती से तय हुई थी। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा तो वधुपक्ष की ओर से 1 लाख नकद की मांग की गई। जिसकी वर पक्ष के लोगों को कतई उम्मीद नहीं थी। वरपक्ष की ओर से एक लाख देना बूते से बाहर बताया गया। इसके बाद विवाह की रस्में बीच में ही रोक दी गई। इसके बाद दूल्हे के कपड़ों का रंग खराब बताकर बारात को वापिस लौटने का फरमान जारी कर दिया गया। 

पहले से तय था शादी से इंकार

इस मामले को लेकर वरपक्ष की ओर से बताया जा रहा है कि वधु पक्ष का पहले से प्लान था कि शादी नन्हें के साथ नहीं करनी है। कपड़ों का तो अब बहाना किया जा रहा है। वहीं दूल्हे ने आरोप लगाया है कि शादी के इंतजाम ठीक तरीके से नहीं थे। बारातियों के खाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। बाराती भूखे रहे। हालांकि वर पक्ष की ओर से विवाह की सभी रवायतें पूरी करने की विनती की गई, मगर वधु पक्ष की ओर से अनसुनी कर दी गई। मजबूरन बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा। दूल्हा पक्ष की ओर से कोतवाली पुलिस को सारी घटना के बारे में बताया गया, मगर पुलिस ने इसे वजीरगंज का मामला बताते हुए कार्यवाही करने से मना कर दिया। अब मामला वजीरगंज थाने में है, जहां पुलिस ने जांच करने का भरोसा दिलाया है। 


 

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर