Uttar Pradesh : फिर सवालों में यूपी पुलिस, कार्रवाई न होने से निराश गैंगरेप पीड़िता ने लगाई फांसी 

कानपुर समाचार
Updated Dec 08, 2019 | 09:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kanpur Dehat gangrape victim hangs herself : लड़की कानपुर देहात के रूरा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले एक गांव में रहती थी। लड़की ने गैंगरेप मामले में आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने से निराश थी।

UP: Frustrated by police inaction against accused rape survivor hangs herself to death in KaNPUR, सवालों में यूपी पुलिस, कार्रवाई न होने से निराश गैंगरेप पीड़िता ने लगाई फांसी 
Uttar Pradesh : कानपुर में रेप पीड़िता ने लगाई फांसी।  |  तस्वीर साभार: PTI
मुख्य बातें
  • कानपुर देहात में 16 साल की लड़की के साथ हुआ था गैंगरेप
  • मामले में पुलिस की कार्रवाई न होने से निराश थी पीड़िता
  • पीड़िता के खुदकुशी के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

कानपुर : उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्नाव में गैंगरेप पीड़ित लड़की के साथ हुए जघन्य वारदात के बाद लोगों का आक्रोश अभी थमा भी नहीं है कि कानपुर देहात से एक और दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां गैंगरेप पीड़ित एक लड़की ने मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई न होते देख फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। लड़की के आत्महत्या के बाद पुलिस हरकत में आई और उसने तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने गैंगरेप मामले में आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार नहीं किया। 

जानकारी के मुताबिक 16 साल की लड़की कानपुर देहात के रूरा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले एक गांव में रहती थी। लड़की ने गैंगरेप मामले में आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने से निराश एवं दुखी थी और इसके चलते उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। तीन आरोपियों सन्नी, रिंकू और लाला ने कथित रूप से लड़की को उसके घर से अगवा कर तीन दिनों तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 


पुलिस ने शुरुआत में मामले में केवल अपहरण का केस दर्ज किया लेकिन बाद में उसने प्राथमिकी में रेप का केस जोड़ा। बताया जा रहा है कि मामले में आरोपी रसूख वाले हैं जिसते चलते पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने से बचती रही। यही नहीं आरोपी पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। आरोपियों की तरह से लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए पीड़ित परिवार ने लड़की को कानपुर शहर में अपने रिश्तेदारों के पास भेज दिया था। 

बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई न होने पर पीड़िता निराश थी और खुद को न्याय न मिलता देख उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता के आत्महत्या करने के बाद पुलिस ने तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर